Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आपको पता है नमक को प्रेस में रगड़ने से आपका कितना बड़ा काम चुटकियों में हल हो सकता है? जानिए ऐसे ही नमक के कई उपयोग…
    Uncategorized

    आपको पता है नमक को प्रेस में रगड़ने से आपका कितना बड़ा काम चुटकियों में हल हो सकता है? जानिए ऐसे ही नमक के कई उपयोग…

    By Tv 36 HindustanJanuary 25, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : घर में कुछ और हो ना हो, लेकिन नमक जरूर रहता है। अब अगर आपसे पूछा जाए कि आप नमक का इस्तेमाल आप किन चीजों के लिए करते हैं, तो शायद आपका जवाब भी होगा कि इसे सिर्फ खाने के लिए ही किया जाता है। नहीं-नहीं हम यहां किसी पर नमक डालकर उसकी नजर उतारने की बात नहीं कर रहे हैं। पर नमक एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो कई तरह के किचन हैक्स में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। नमक की मदद से आप सफाई कर सकती हैं, इसकी मदद से आप ब्लॉक पाइप्स को ठीक कर सकती हैं और यह आपके घर के डेकोरेटिव आइटम्स को साफ करने का काम भी कर सकता है।

    आज हम आपको नमक से जुड़े कुछ ऐसे ही हैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं। हो सकता है इनमें से कुछ हैक्स आपने पहले भी ट्राई किए हों, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें आप रोजमर्रा के काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    प्रेस करने से पहले उस पर रगड़ें नमक
    सबसे पहले तो ध्यान रखें कि यहां प्रेस बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। हल्का गुनगुना या ठंडा प्रेस ही रखें। आपको करना यह है कि थोड़ा सा नमक लेकर उसमें बुरक देना है। इसके बाद किसी पेपर की मदद से उसे रगड़ना है। ऐसा करने से आपके प्रेस में मौजूद दाग, जले हुए निशान और हार्ड वाटर स्टेन सब कुछ निकल जाएंगे। इसके बाद प्रेस को ठंडा करके आप इसे साफ कपड़े से जरूर साफ कर लीजिएगा। सीधे नमक वाले प्रेस को कपड़ों पर ना लगाएं वर्ना आपको दिक्कत हो सकती है।

    साथ ही नमक से साफ करने के बाद आप किसी भी ऐसे कपड़े पर प्रेस ना करें जो बहुत डेलिकेट हो। वर्ना हो सकता है कि नमक के कण प्रेस में बचे हों जिसकी वजह से यह खराब हो जाए।

    नमक की मदद से आसानी से ठंडी करें ड्रिंक्स
    यह ट्रिक एक परफेक्ट हैक साबित हो सकता है। अगर आपके पास बहुत सारी ड्रिंक्स हैं जिन्हें ठंडा करना है और फ्रिज में जगह नहीं है, तो आप नमक का इस्तेमाल करें। आपको करना यह है कि एक आइस कूलर में बर्फ डालनी है। उसमें ड्रिंक्स डालनी है और उसके ऊपर से बर्फ का इस्तेमाल करना है। नमक के कारण बर्फ बहुत जल्दी पिघलने लगेगी और उसके कारण ड्रिंक्स जल्दी ठंडी हो जाएंगी।

    यूरिन और खून के दाग हटाने के लिए नमक
    अगर कपड़ों पर किसी वजह से खून या यूरिन के दाग लग गए हैं, तो आप उन्हें गुनगुने पानी में नमक डालकर भिगो सकती हैं। उसमें थोड़ा सा साबुन भी डाल दीजिए और कम से कम आधे घंटे के लिए उसे भीगे रहने दीजिए। ऐसा हो सकता है कि यूरिन और खून के दाग हल्के होने के साथ-साथ कपड़े के रंग पर भी थोड़ा फर्क पड़े इसलिए आप बहुत डेलिकेट कपड़ों को इसमें बिल्कुल ना डालें।

    ब्लॉक हुए पाइप को साफ करने के लिए नमक
    नमक को नेचुरल क्लीनर कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। यह ड्रेन क्लीनर असल मायने में बहुत काम का साबित हो सकता है। आपको करना यह है कि बेकिंग सोडा के साथ नमक मिलाकर ड्रेनेज पाइप के ऊपर डाल देना है। दो-चार मिनट इंतजार करने के बाद आप इसके ऊपर से सफेद सिरका डाल दीजिए। इसे कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिए ताकि केमिकल रिएक्शन हो सके। इसके बाद गर्म पानी आप उसके ऊपर डाल दें ताकि पाइप आसानी से साफ हो जाए।

    किचन स्पॉन्ज साफ करने के लिए नमक
    अगर आपके किचन स्पॉन्ज काफी ज्यादा गंदे हो गए हैं, तो नमक की मदद से उन्हें साफ कीजिए। आपको करना यह है कि गर्म पानी में नमक डालकर उसमें स्पॉन्ज डालें। इसके बाद आप कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर इसे बाउल को माइक्रोवेव में रख दीजिए। सिर्फ 1-2 मिनट के लिए ही इसे माइक्रोवेव में रखना है। बस इसके बाद आपका स्पॉन्ज नए जैसा हो जाएगा और पानी में सारी गंदगी चली जाएगी।

    आर्टिफिशियल फूलों को साफ करने के लिए नमक
    ऐसे कई लोग होते हैं जो अपने घरों में आर्टिफीशियल फूलों को सजाकर रखते हैं। पर यह भी सही है कि उन फूलों में बहुत आसानी से गंदगी जम जाती है। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए बस इतना ही काम करें कि एक बैग में उन्हें नमक के साथ डालें और फिर उस बैग को शेक कर दें। ऐसे में डस्ट आसानी से निकल जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article17 जजों का हुआ प्रमोशन, पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला, यहां देखे किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    Next Article अब जल्द ही कालेजों में शुरू होगा सेमेस्टर परीक्षा, 30 जनवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक आयोजित होगी परीक्षा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट…

    January 17, 2026

    बालको ने किया मंगल भवन का नवीनीकरण

    December 16, 2025

    कोहली–रोहित सहित इन सभी को विजय हजारे खेलना अनिवार्य, BCCI का सख्त निर्देश, बोले- खेलने होंगे ये 2 मैच…

    December 16, 2025

    प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ₹2000 की 22वीं किस्त…

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?