Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप जानते हैं हरतालिका तीज’ का व्रत इन सामग्री के बिना है अधूरा, यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट…
    समाचार

    क्या आप जानते हैं हरतालिका तीज’ का व्रत इन सामग्री के बिना है अधूरा, यहां देखें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हरियाली तीज के एक महीने के बाद ‘हरतालिका तीज’ का पावन व्रत रखा जाता है। जो इस साल 6 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। चाहे वह हरियाली तीज हो या हरतालिका। दोनों व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा जाता है।

    हिन्दू धर्म में तीज व्रत का बड़ा महत्व है। चाहे वह हरियाली तीज हो या हरतालिका। दोनों व्रत ही व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ही रखा किया जाता है। आपको बता दें, हरियाली तीज के एक महीने के बाद ‘हरतालिका तीज’ का पावन व्रत रखा जाता है। जो इस साल 6 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

    क्यों खास होता हैं यह व्रत
    हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘हरतालिका तीज’ का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के कुछ जरूरी नियम होते हैं, इसके तहत कुछ खास चीजों का होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी रह जाती है।अगर आप भी हरतालिका तीज व्रत रखते हैं, तो इन पूजा सामग्रियों से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएगी। आइए जानें हरतालिका तीज व्रत की पूजन सामग्री के बारे में।

    हरतालिका तीज व्रत पूजा सामग्री
    ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस व्रत में उपयोग किए जाने वाले पूजा सामग्री निम्न हैं। जो इस प्रकार हैं।

    सूखा नारियल
    कलश
    बेलपत्र
    शमी का पत्ता
    केले का पत्ता
    धतूरे का फल
    घी
    शहद
    गुलाल
    चंदन
    मंजरी
    कलावा
    इत्र
    पांच फल
    सुपारी
    अक्षत
    धूप
    दीप
    कपूर
    गंगाजल
    दूर्वा
    जनेऊ

    सुहाग सामग्री
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पार्वती माता भगवान शिव को पाने के लिए हरतालिका तीज के दिन व्रत किया था। इस दिन उन्होंने व्रत में कई तरह के सुहाग सामग्रियों का उपयोग किया था। जिसकी अपनी अगल महत्व है।

    बिंदी
    सिंदूर
    कुमकुम
    मेहंदी
    बिछिया
    काजल
    चूड़ी
    कंघी
    महावर आदि

    व्रत के क्या है नियम
    हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। इसके प्रत्येक पहर में भगवान शंकर की पूजा और आरती की जाती है। इस दिन घी, दही, शक्कर, दूध, शहद का पंचामृत चढ़ाया जाता है। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, काजल सहित सुहाग पिटारा दिया जाता है।

    इस‍ दिन विवाहित महिलाओं के व्रत रखने से उनके पति की आयु लंबी होती है। ऐसा करने पर उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

    पूजा विधि
    हरतालिका तीज की पूजा के लिए सबसे पहले लाल कपड़ा बिछाएं।
    इसके बाद उस पर शिव जी की मूर्ति या फोटो रखें।
    भगवान के अभिषेक करने के लिए एक परात रख लें।
    फिर सफेद चावल से अष्टकमल बनाएं और उसपर दीप कलश स्थापित करें।
    अब कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाएं और कलश में जल भरकर सुपारी, सिक्का और हल्दी उसमें डाल दें।
    कलश के ऊपर पान के 5 पत्तों को रखें साथ ही चावल भरी कटोरी व एक दीप भी कलश के ऊपर रख दें।
    इसके बाद पान के पत्ते के ऊपर चावल रखें, और उस पर गौरा जी व गणेश जी को स्थापित करें।
    भगवान को टीका लगाएं और शिव पार्वती का ध्‍यान करें और मंत्र पढ़े।
    अब परात में शिवलिंग को रखकर पंचामृत से अभिषेक करें।
    अब चंदन अर्पित करें, धूप, फूल, दीप, पान के पत्ते, शमीपत्री, बेलपत्र, 16 तरह की पत्तियां, फल, मिठाई और मेवे आदि चढ़ा दें।
    फिर हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनें और पढ़ें, आखिर में आरती करके पूजा को संपन्न करें।

    Post Views: 1,265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवो क्रिकेटर जिनका पहला प्यार अधूरा रह गया जानें लिस्ट में धोनी से लेकर कोहली तक भी है शामिल…
    Next Article देश में हरित उर्जा की दिशा में रिलायंस ने बढ़ाया कदम, अंबानी ने अपना ये उपकरण कारखाना शुरू करने का किया ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?