*रायपुर:-* बालोतरा में एक रैली में राहुल ने कहा था कि पनौती… पनौती… अच्छा भला हमारे लड़के वहां विश्व कप जीतने वाले थे लेकिन पनौती ने हरवा दिया. टीवी वाले ये सब नहीं कहेंगे मगर जनता है, सब जानती है. इस घटना ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर पनौती शब्द पर स्पष्टीकरण मांगा है. क्या आपको इसका मतलब पता है? अगर नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। शब्द पनौती आम तौर पर एक बुरे शगुन या दुर्भाग्य को दर्शाता है. इसका उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति या स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह कठिनाइयां या बनता काम बिगाड़ देता हो. पनौती शब्द पन और औती प्रत्यय से मिलकर बना है. पन जिसका अर्थ पानी होता है. पनौती का एक मतलब बाढ़ भी होता है, जिससे काफी बर्बादी होती है. औती प्रत्यय की बात करें तो इससे कई शब्द हिंदी शब्दकोश में बने हुए हैं. जैसे- कटौती, चुनौती, कसौटी, फिरौती और बपौती।
