
कुछ लोगों ने कुछ अजूबों को देखा है और कुछ के बारे में सुना है। लेकिन जिस जानकारी को हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, उसे सुनकार आप चौंक सकते हैं। क्योंकि हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इससे पहले की आप बोर फी ल करें हम आपको दुनिया की उन जगहों के बारे में बता देते हैं, जहां पर सूरज निकलता नहीं और ना ही डूबता है। तो चलिए बिना देर किए हुए जानते हैं….
नर्वे: दुनिया में यूरोप का नर्वे एक ऐसा देश है जहां पर लोगों को सूरज देखना मुश्किल होता है। क्योंकि यहां पर सूरज 21 दिसंबर को दिन के समय में करीब छह घंटे के लिए दिखता है। इस दिन को यहां पर सबसे छोटा दिन माना जाता है। वैसे आपने देखा और सुना होगा की सूरज केवल दिन में ही दिखता है। लेकिन नर्वे के उत्तर में हेमरपेस शहर बसा है। इस शहर में आधी रात को सूरज दिखता है। इस सूरज को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक जमा होते हैं। हेमरपेस शहर को मध्यरात्रि के शहर के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि इस देश में एक जगह ऐसी भी जहां पर सौ वर्षों से सूरज दिखा नही है।
आइसलैंड: आइसलैंड ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा देश है। यहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है। इस दौरान यहां पर रात नहीं होती है। गर्मी के मौसम में यहां पर सूरज मध्यरात्रि को डूबता है और सुबह तड़के तीन बजे निकल आता है। वहीं दिसंबर के महीने में 21 तारीख को सूरज आइसलैंड में एक जगह पर केवल चार घंटे सात मिनट तक दिखता है।
स्वीडन (स्टॉकहोम): स्टॉकहोम में सूरज बहुत कम समय के लिए उदय होता है। यहां पर रातें लंबी होती हैं। यहां पर केवल छह घंटे ही लोगों को सूरज की रोशनी नसीब होती है। 21 जून को यहां पर 20 घंटे 40 मिनट सूरज दिखई देता है। इनके अलावा स्टोनिया, फिनलैंड में भी लोगों की सूरज की रोशन बहुत कम समय के लिए नसीब होती है।