नई दिल्ली : चैटिंग के दौरान अलग-अलग तरह के इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। फोन के जरिए अगर आप अपने चेहरे के भावों को दर्शाना चाहते हैं तो इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैसेज भेजते समय इमोजी का इस्तेमाल करना अब सभी की आदत बन चुकी है और इनके बिना बातें करना तो कुछ लोगों को असंभव सा लगता है। 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है। इस खास दिन पर आइए जान लेते हैं कि अलग-अलग रंगों के दिल का मतलब-
लाल दिल- प्यार या रोमांस को व्यक्त करता है।
नारंगी दिल- दो दोस्तों के बीच प्यार से संबंधित।
पीला दिल- दोस्ती से जुड़ा, सच्चा प्यार।
हरा दिल- हेल्दी और प्रकृति से संबंधित।
नीला दिल- विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है।
बैंगनी दिल- निषिद्ध प्रेम, स्पेशली यह प्रेमियों के लिए है।
काला दिल- यह दुःख और दर्द का प्रतिनिधित्व करता है।
सफेद दिल- प्यार और स्नेह के अलावा संवेदना व्यक्त करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
ब्राउन हार्ट- नस्लीय पहचान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए।
