Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या वाकई सोते हैं भगवान विष्णु जानिए चातुर्मास का रहस्य और इसका आयुर्वेद से वैज्ञानिक संबंध…
    समाचार

    क्या वाकई सोते हैं भगवान विष्णु जानिए चातुर्मास का रहस्य और इसका आयुर्वेद से वैज्ञानिक संबंध…

    By Tv 36 HindustanAugust 3, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सनातन परंपरा में व्रत-त्योहार और तिथियों के आधार पर रहन-सहन का बहुत महत्व है. इसे ऐसे समझिए कि कभी एकादशी का उपवास, कभी चतुर्थी की पूजा, किसी तिथि में सिर्फ फलाहार तो वहीं किसी खास तिथि में छप्पन भोग जैसी व्यवस्था.

    एक सामान्य जीवन जीने के साथ ही सनातन तपस्या और भोग के बीच संतुलन बना कर चलने का आग्रह करता है. हालांकि बदली हुई जीवन शैली में हम इन परंपराओं से दूर तो हो ही गए हैं, साथ ही इसके सही मर्म को भी भूल चुके हैं.

    व्रत-परंपरा और त्योहार भी सिर्फ एक खास दिन के आयोजन की तरह बीतने लगे हैं और इसके पीछे के विज्ञान को न समझ पाने के कारण हम इसके वास्तविक लाभ से अछूते रह रहे हैं. विडंबना ये है कि आजकल इन तिथियों और उनके व्रतों के पालन का भी चलन बढ़ गया है, लेकिन जिस सिद्धांत के आधार पर इन व्रत-परंपराओं को बनाया गया रहा होगा, वो सिद्धांत ही इन परंपराओं से खो चुका है.

    चातुर्मास से क्या समझते हैं आप?
    उदाहरण के लिए, अगर बात करें कि आजकल चातुर्मास चल रहा है. आप किसी से भी पूछ लीजिए कि चातुर्मास क्या है? तो उनके पास एक जवाब होगा कि भगवान विष्णु चार महीनों के लिए विश्राम के लिए चले जाते हैं और सृष्टि का संतुलन शिवजी संभाल रहे होते हैं. यही चातुर्मास है. अब पूछिए कि इससे असर क्या पड़ता है, इस दौरान क्या होता है? इस सवाल का जवाब मिलेगा कि इस दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं, आदि-आदि, लेकिन इनकी मनाही क्यों है, भोजन का परहेज क्यों है? इन सवालों के सटीक जवाब शायद ही कहीं से मिल पाएं?

    लखनऊ में आयुर्वेदिक केंद्र शतभिषा के डॉक्टर प्रदीप चौधरी इस विषय को बड़ी बारीकी से समझाते हैं. वह कहते हैं कि सनातन परंपरा में जो भी विधान हैं, और उनके जो भी कारण लोगों के बीच मौजूद हैं वह भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं. जरूरत है इन परंपराओं की वजह डीकोड करने की और इन वजहों का जवाब आयुर्वेद में मिलता है.

    अब जैसे आजकल के समय को ही देखें तो यह वर्षाकाल है. ऋतु परंपरा में चार माह का समय वर्षा ऋतु के लिए तय है. इस दौरान गठिया आदि के मरीजों में दर्द बढ़ जाता है. इसके अलावा सामान्य लोग भी यह महसूस करते होंगे कि उनका पेट भारी हो रहा है. गैस की समस्या है, पाचन प्रक्रिया ठीक नहीं है.

    क्यों चार महीनों में होता है भोजन में परहेज का विधान
    इन सभी व्याधियों (रोग) का कारण है मंद अग्नि. मंद अग्नि का मतलब है हमारे पेट में भोजन को पचाने का काम करने वाली जो जठराग्नि है, वह मंद हो जाती है और इन चार महीनों तक थोड़ी मंद ही रहती है. यह प्रभाव वर्षा के कारण ही होता है. इसलिए ,अगर आप भारतीय खान-पान को देखेंगे तो इस मौसम में हल्का भोजन करने को कहा जाता है, इसलिए कई सारे व्रत भी इस मौसम में रहते हैं. खास तौर पर पहले आषाढ़ में, फिर पूरे सावन में मांसाहर का निषेध बताया जाता है, इसके बाद भाद्रपद में भी कुछ व्रत और त्योहार, क्वार में पहले पितृपक्ष और फिर नवरात्रि के नौ दिन.

    इसके अलावा, ध्यान देने वाली बात है, इन सभी व्रतों और त्योहारों का होना तब हो रहा होता है, जब भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाते हैं यानी हरिशयनी एकादशी से, जो कि आषाढ़ की एकादशी की तिथि होती है. देवशयनी के बाद जब भगवान विष्णु सोने चले जाते हैं और फिर जब चार माह बाद उठते हैं तो इस टाइम ड्यूरेशन को ही चातुर्मास कहते हैं, यानी वही समय जब पेट की पाचक अग्नि कमजोर हुई रहती है. इस दौरान तला-भुना, गरिष्ठ भोजन ठीक से पच नहीं पाता है, इसलिए इन सभी का निषेध और परहेज बताया जाता है.

    भगवान विष्णु के नाम वैश्वानर का आयुर्वेद से संबंध

    इस तथ्य को परंपरा से बड़ी खूबसूरती से जोड़ा जा सकता है. भगवान विष्णु के एक हजार नामों में से एक प्रमुख नाम है वैश्वानर. ऋग्वेद में अग्नि को भी वैश्वानर कहा गया है. भगवद् गीता में एक महत्वपूर्ण संदर्भ में इसका उल्लेख भी आता है. गीता के अध्याय 15 में श्लोक 14 में इसका विवरण मिलता है. यहां भगवान कृष्ण (जो विष्णु का अवतार हैं) खुद को वैश्वानर कहते हैं.

    श्लोक देखिए-

    ‘अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः ।

    प्राणापान समायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम् ॥’

    श्रीकृष्ण कहते हैं कि, ‘मैं वैश्वानर अग्नि हूं, अर्जुन, और मैं सभी जीवों के शरीर में निवास करता हूं. प्राण और अपान वायु के साथ मिलकर मैं चार प्रकार के भोजन को पचाता हूं.’ यहां, वैश्वानर को पाचन अग्नि के रूप में वर्णित किया गया है, जो सभी जीवों में भगवान की उपस्थिति को दर्शाता है.

    ऋग्वेद में अग्नि का नाम है वैश्वानर
    ऋग्वेद में, वैश्वानर को मुख्य रूप से अग्नि देवता के साथ जोड़ा गया है, विशेष रूप से अग्नि के रूप में जो यज्ञों में उपयोग किया जाता है. ऋग्वेद (10.79, 80) में अग्नि वैश्वानर का वर्णन है. मांडूक्य उपनिषद में, वैश्वानर को आत्मा के चार पहलुओं में से एक के रूप में वर्णित किया गया है, जो जागृत अवस्था (जाग्रत) से संबंधित है. यह आत्मा का एक सार्वभौमिक रूप है और पुराणों में इसी अग्नि के तेज होने पर इसे जागृत अवस्था में और मंद होने पर इसे ही सुप्त अवस्था के तौर पर वर्णन किया गया है. यहीं से देवशयनी, यानी चार महीने के लिए भगवान विष्णु के सोने का कॉन्सेप्ट आया है.

    छांदोग्य उपनिषद में वैश्वानर विद्या का उल्लेख है, जो वैश्वानर को सार्वभौमिक आत्मा के रूप में वर्णित करता है. भगवान विष्णु को यह नाम विश्व और अनर के संयुक्त रूप से पिता या स्वामी होने के तौर पर मिला है. अनर का अर्थ होता है वायु. इसलिए प्राणवायु विष्णु ही हैं और वही वैश्वानर भी हैं.

    आयुर्वेद में औषधि है वैश्वानर चूर्ण
    आयुर्वेद में एक औषधि भी है, वैश्वानर चूर्ण. यह चूर्ण पेट में मंद हुई अग्नि को तेज करने की औषधि के तौर पर दिया जाता है, जिसके पाचन की क्रिया ठीक से हो सके. इसका मतलब यही है, सृष्टि में भगवान विष्णु सो गये यानी शरीर में अग्नि मंद हो गई है. इस दौरान शिवजी की सत्ता होने का अर्थ ये है कि जिस तरह महादेव सिर्फ बेलपत्र और आक-धतूरा जैसे सहज प्रयास से प्रसन्न हो जाते हैं, इसी तरह मनुष्य भी कम से कम भोजन के मामले में बहुत स्वाद और विधान न खोजे, जो हल्का-फुल्का सुपाच्य आसानी से उपलब्ध हो जाए उसे खाकर समय बिताएं.

    व्रत-परंपरा और त्योहार की संस्कृति यूं ही नहीं है, इसका आस्था और मान्यता से भी अधिक लेना-देना नहीं है, लेकिन इन मान्यताओं के पीछे का सिद्धांत सिर्फ इतना भर है ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः’ यानी सभी सुखी रहें, सभी निरोगी रहें.

    Post Views: 545

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरायपुर से जबलपुर तक मात्र इतने घंटे में पूरा होगा सफर, नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने रायपुर-जबलपुर नई रेलसेवा को दिखाई हरी झंडी…
    Next Article बीजेपी के सदस्यता अभियान में इन 5 नेताओं ने किया गजब काम, सीएम ने किया सम्मानित, कोई विधायक तो कोई सांसद..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?