नई दिल्ली:– लंच हो या डिनर, हर घर में एक ना एक बार तो रोटियां बनती ही हैं। अब चूंकि हर बार फ्रेश आटा लगाकर रोटी बनाना पॉसिबल नहीं होता, इसलिए कई लोग आटा पहले ही लगाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। कई बार एक्स्ट्रा आटा भी बाद के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है। फ्रिज में रखा आटा कुछ अजीब सा हो जाता है और ऊपर एक लेयर भी जम जाती है। शायद इसी वजह से कई लोगों का कहना होता है कि फ्रिज में रखा हुआ आटा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि फ्रिज में रखा आटा टॉक्सिक यानी जहर बन जाता है। अब इस बात में सच्चाई है भी या नहीं, इसके लिए हमें एक्सपर्ट की राय जानना जरूरी है। न्यूट्रीशनिस्ट (Nutricop) ने इसी बारे में अपने सोशल मिडिया पोस्ट से फुल जानकारी दी है, आइए जानते हैं।
क्या फ्रिज में रखा आटा होता है टॉक्सिक?
लोगों में एक बहुत पॉपुलर मिथ है कि फ्रिज में आटा स्टोर करने से, वो टॉक्सिक हो जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल फ्रिज का तापमान 4°C होता है, जो हर तरह की बैक्टिरियल ग्रोथ को कम करता है। हालांकि आटे को सही तरह से स्टोर करना बहुत जरूरी हो जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि आटा हमेशा किसी एयर टाइट कंटेनर में हल्का सा तेल लगाकर ही स्टोर करना चाहिए। इससे किसी तरह का ऑक्सीडेशन नहीं होता और आटा लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक रहता है।
क्या आटे के पोषक तत्व कम हो जाते हैं?
कुछ लोगों का ये भी कहना होता है कि फ्रिज में आटा रखने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसपर न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये भी एक मिथ है। फ्रिज में रखे आटे में मौजूद प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर लगभग फ्रेश आटे जितने ही रहते हैं। बल्कि कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फेरोलिक एसिड तो और भी ज्यादा बायोअवेलेबल हो जाते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि फ्रेश आटा सबसे बेस्ट होता है, लेकिन अगर आप फ्रेश आटा हर बार नहीं लगा सकते हैं, तो फ्रिज में स्टोर करने में कोई बुराई नहीं है।
कब बढ़ जाता है खतरा?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि फ्रिज में आटा एकदम सेफ और हेल्दी रहता है बशर्ते आप कुछ बातों का ध्यान रखें। आटे की स्टोरेज अगर ठीक है, यानी आटा अगर एयर टाइट कंटेनर में रखा गया है, तो कोई समस्या नहीं होती है। इसके अलावा आटे को फ्रिज के मेन सेक्शन में रखें, डोर साइड पर नहीं क्योंकि वहां टेंपरेचर घटता-बढ़ता रहता है। इसके अलावा अगर आटा काला पड़ गया है या स्लाइमी टेक्चर है, तो उसे अवॉइड करें। कोशिश करें कि 24 घंटे के भीतर ही अपने आटे को इस्तेमाल कर लें।
