नई दिल्ली:- केंद्र सरकार ने एलपीजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 500 रुपए से बढ़कर 550 रुपए हो गई, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि यह फैसला अस्थायी है और इसे 2-3 हफ्ते बाद फिर से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे। हम हर 2-3 सप्ताह में इनकी समीक्षा करते हैं।
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ी
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भी 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह बढ़ोतरी 8 अप्रैल 2025 से लागू होगी।
CNG भी हुई महंगी
पिछले महीने, सरकार ने APM गैस (जिसका उपयोग CNG बनाने और बिजली उत्पादन में किया जाता है) की कीमत 4% बढ़ा दी थी। अब इसकी कीमत 6.50 डॉलर प्रति MMBtu से बढ़कर 6.75 डॉलर प्रति MMBtu हो गई है। इसका मतलब है कि CNG भी महंगी हो सकती है।
एटीएफ और कमर्शियल एलपीजी सस्ते हुए
हालांकि, कुछ राहत की खबर यह है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी जेट ईंधन की कीमत 6.15% कम कर दी गई है। इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी (होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली गैस) की कीमत 41 रुपए प्रति 19 किलो सिलेंडर घटा दी गई है।
क्या है कीमत में बढ़ोतरी की वजह
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए की गई है। उन्होंने कहा, “पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का मकसद उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं, बल्कि OMCs के नुकसान को कम करना है
