Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जाने कौन है टीना, जिसकी वजह से इतना महंगा हो गया सोना,इसी के चक्कर में पगलाए लोग…
    News

    जाने कौन है टीना, जिसकी वजह से इतना महंगा हो गया सोना,इसी के चक्कर में पगलाए लोग…

    By Tv 36 HindustanApril 29, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- 12 अप्रैल को सोने के भाव ने जो उच्चतम स्तर बनाया था, वह फिलहाल बरकरार है. एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में ₹73,958 का स्तर छूने के बाद आज इसका भाव 70,870 के आसपास है और ट्रेडिंग जारी है. एक मार्च के बाद गोल्ड प्राइस में जबरदस्त तेजी आई. पहले तो लोगों को इस तेजी की वजह समझ में नहीं आई. कुछ लोग इसका कारण बिगड़ते वैश्विक माहौल को बता रहे थे तो कुछ मध्य पूर्व और यूक्रेन में हो रहे युद्ध को मान रहे थे. मगर सच तो यह है कि टीना फैक्टर के चलते सोने के भाव में इतनी चमक देखने को मिली.

    आखिर ये टीना है कौन और किस तरह से लोग टीना के चलते धड़ाधड़ गोल्ड खरीद रहे हैं? चलिए इसके बारे में जानते हैं. पहली बात तो ये कि भारत में लोगों पर टीना का कोई खास असर नहीं है. भारत के पड़ोसी देश चीन के लोगों के दिलो-दिमाग पर टीना का बेहद प्रभाव देखने को मिला है. कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई कि 2023 में चीन सोने का सबसे बड़ा खपतकार बन गया है. चीन के लोगों ने कुल 630 टन सोना खरीदा, जबकि भारतीयों ने 562.3 टन.

    क्या है टीना फैक्टर

    टीना का मतलब है देअर इज़ नो अल्टरनेटिव । दरअसल, भविष्य की संभावित अनिश्चिताओं के डरे हुए लोग निवेश के सबसे सुरक्षित इंस्ट्रूमेंट सोने में निवेश करना बेहतर समझ रहे हैं. लोगों को लग रहा है कि दूसरा कोई विकल्प है ही नहीं. इसी वजह ने चीन में रिटेल दुकानदारों, निवेशकों, फ्यूचर ट्रेडरों, केंद्रीय बैंकों को सोना खरीदने को मजबूर कर दिया. परिणामस्वरूप गोल्ड के भाव भागते ही रहे.

    बार और कॉइन की जबरदस्त डिमांड
    चीन में सोने के आभूषण, बार और सिक्कों की खरीद में पहली बार इतना बड़ा आंकड़ा देखने को मिला है. बीजिंग की सोने के गहनों की मांग 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जबिक भारत में यह मांग 6 प्रतिशत तक कम हुई है. चीन में बार और कॉइन में निवेश की बात करें तो यह 28 प्रतिशत तक बढ़ी है.

    ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में हॉन्ग कॉन्ग के प्रीशियर मेटल्स इनसाइट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप लैपविज के हवाले से एक अहम बात छापी है. उन्होंने हिंट दिया है कि आने वाले कुछ समय में यह भाव और भी बढ़ सकते हैं. उन्होंने कहा, मांग और बढ़ने के आसार नजर आते हैं.

    बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से चीन में प्रॉपर्टी सेक्टर बेहाल है, शेयर मार्केट काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है मगर कोई अच्छा अपमूव नजर नहीं आया है, साथ ही चीन की करेंसी युआन भी डॉलर के मुकाबले कमजोर पड़ी है. इन सभी फैक्टर्स ने निवेशकों का रुख सोने की तरफ मोड़ दिया है. सबकुछ देखने के बाद उन्हें टीना ही समझ में आता है, टीना मतलब दूसरा कोई विकल्प है ही नहीं.

    लैपविज को भी लगता है कि चीन में फिलहाल दूसरे विकल्प नजर नहीं आते. एक्सचेंज और कैपिटल कंट्रोल के कारण आप किन्हीं दूसरे बाजारों में पैसा डालने के बारे में सोच नहीं सकते. हालांकि, चीन किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा गोल्ड निकलता है, फिर भी ज्यादा निर्यात की आवश्यकता है. पिछले 2 वर्षों में विदेशों में 2,800 टन सोना खरीदा गया है, और यह दुनियाभर के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स को बैक करने वाले कुल गोल्ड से कहीं ज्यादा है.

    तो क्या यह निवेश का सही समय है?
    कमोडिटी एक्‍सपर्ट अजय केडिया के हवाले से पहले भी इस बारे में छाप चुका है. गोल्ड खरीदने पर अजय केडिया का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच जंग से हालात और बदतर होते जा रहे हैं. 2024 की शुरुआत से ही गोल्‍ड और सिल्‍वर में तेजी आ रही है. आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा. अभी भूराजनैतिक तनाव और तमाम देशों के केंद्रीय बैंक की ओर से गोल्‍ड की खरीदारी की वजह से डिमांड बढ़ती जा रही है, जो इसकी कीमतों में भी उछाल का सबसे बड़ा कारण है.

    अजय केडिया ने कहा, जाहिर है कि अगर किसी को ज्‍वैलरी खरीदना जरूरी है तो बिलकुल खरीदना चाहिए, क्‍योंकि अभी कीमतें नीचे आने का इंतजार करना सही नहीं है. सोने की कीमतों में थोड़ी-बहुत नरमी अगस्‍त के बाद ही दिखेगी, लेकिन वह भी अस्‍थायी होगी.

    Post Views: 2,020

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचोरी हो गया सोना तो टेंशन नहीं, कर लो यह काम, जहां से खरीदा, वही दुकानवाला लौटाएगा पूरी कीमत..
    Next Article प्रचंड गर्मी के साथ बिजली बिल ने छुड़ाए लोगों के पसीने, स्मार्ट मीटर बना हेलीकॉप्टर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार करें ये उपाय, धन से लेकर प्रेम और सुख-समृद्धि तक मिल सकता है लाभ…

    October 2, 2026

    कोरबा में “साइबर जागृति चौपाल” का आयोजन ग्रामीण आमजनों को बचाव के प्रति किया गया जागरूक मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई सुरक्षा की शपथ

    October 2, 2026

    रुपया 97 के पार गया तो बढ़ सकती है मुश्किल एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों बढ़ रहा दबाव…

    October 2, 2026

    ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी शुक्रवार का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क देखें 12 राशियों का राशिफल…

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार करें ये उपाय, धन से लेकर प्रेम और सुख-समृद्धि तक मिल सकता है लाभ…
    • कोरबा में “साइबर जागृति चौपाल” का आयोजन ग्रामीण आमजनों को बचाव के प्रति किया गया जागरूक मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई सुरक्षा की शपथ
    • रुपया 97 के पार गया तो बढ़ सकती है मुश्किल एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी, जानिए क्यों बढ़ रहा दबाव…
    • ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताएगी शुक्रवार का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क देखें 12 राशियों का राशिफल…
    • स्नेहा सदन आश्रम में बुजुर्गों के हक और सेहत की विधिक जागरूकता का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?