
आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। ये पद्धति शरीर के साथ-साथ मन और आत्मा के भी स्वस्थ रहने पर जोर देती है। आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए बाहरी और आंतरिक दोनों तरह के इलाज की जरूरत होती है
पद्धति का फायदा दुनियाभर तक पहुंचाने का काम ‘प्लैनेट आयुर्वेदा’ के संस्थापक डॉ. विक्रम चौहान कर रहे हैं। मशहूर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विक्रम चौहान दशकों से ‘हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया एंड हील फ्रॉम इंडिया’ अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका संकल्प है कि वे आयुर्वेद के फायदों को लोगों तक पहुंचाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करेंगे।
यूरोप में MBBS स्टूडेंट्स को आयुर्वेद पढ़ा रहे
फिलहाल डॉ. विक्रम चौहान MBBS स्टूडेंट्स को आयुर्वेद बारे में पढ़ाने के लिए यूरोप दौरे पर हैं। वे एक महीने तक लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया समेत यूरोप के अन्य देशों में रहेंगे। यहां वे MBBS छात्रों और शोधकर्ताओं को आयुर्वेदिक सिद्धांतों के बारे में पढ़ा रहे हैं। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद का अभ्यास करवा रहे हैं