Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ज्यादा चाय-कॉफी पीने से शरीर में दिखने लगते हैं ऐसे नुकसानदायक लक्षण……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    ज्यादा चाय-कॉफी पीने से शरीर में दिखने लगते हैं ऐसे नुकसानदायक लक्षण……

    By Tv 36 HindustanFebruary 2, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* क्या आपकी भी सुबह बिना चाय-कॉफी के नहीं होती है और फिर सुबह की चाय-कॉफी का ये सिलसिला तब तक चलता रहता है, जब तक कि आपका शरीर खुद ही जवाब न देने लगे। जी हां, बहुत सारे लोगों को चाय-कॉफी की इतनी अधिक लत होती है कि उसका असर शरीर में दिखने लगता हैं।आमतौर पर लोग चाय-कॉफी का सेवन आलस और थकान दूर करने के लिए करते हैं, क्योंकि ये पेय पदार्थ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसे में आपको चाय-कॉफी के सेवन के साथ ही बेहतर महसूस होता है, पर जब आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं तो आपका शरीर इसका संकेत देना शुरू कर देता है।*पेट में गैस बनना*अधिक चाय या कॉफी के सेवन से शरीर में सबसे बड़ा जो लक्षण नजर आता है, वो है पेट में गैस की समस्या। असल में चाय में मौजूद टैनिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट, गैस बनाता है। वहीं ज्यादातर लोग दूध वाली चाय का सेवन करते हैं और दूध में लगभग 2.8 प्रतिशत तक लैक्टोज होता है, जिसके कारण भी गैस की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में जब आप बहुत अधिक चाय का सेवन करते हैं गैस के कारण पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है। कई बार तो इसका प्रतिकूल प्रभाव आंतों पर भी पड़ता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए घातक हो सकता है।*ब्लड प्रेशर का हाई होना*अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही आप कोई अधिक मेहनत वाला काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपका ब्लड प्रेशर का हाई रहता है तो फिर यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप बहुत अधिक चाय-कॉफी का सेवन कर रहे हैं। दरअसल, कैफीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे हृदय गति और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए चाय-कॉफी का अधिक सेवन खतरनाक हो सकता है।*स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव*अगर अचानक से आपकी स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव दिखने लगे, रात में सोने में दिक्कत महसूस हो तो फिर यह चाय या कॉफी के अधिक सेवन का संकेत हो सकता है। असल में कैफीन का काफी कुछ असर आपके मस्तिष्क पर पड़ता है और यह एडेनोसिन रिसेप्टर्स में बाधा बनता है। जबकि एडेनोसिन नींद के लिए जरूरी कम्पाउंड है, दिमाग में जितना अधिक इसका निर्माण होता है, उतनी अधिक व्यक्ति को नींद आती है। ऐसे में जब आप कैफीन का अधिक सेवन करते हैं तो एडेनोसिन में कमी के कारण नींद में खलल होती है।*सीने में जलन*चाय-कॉफी के बहुत अधिक सेवन के कारण पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में एसिड रिफ्लक्स की स्थिति बनती है और इससे सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको बार-बार सीने में जलन की दिक्कत पेश आ रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आप हद से अधिक कैफीन ले रहे हैं।*तनाव और चिड़चिड़ापन*अगर बेवजह आपका मूड खराब हो रहा है, हर छोटी बात-बात पर गुस्सा या तनाव महसूस हो रहा है तो यह भी चाय-कॉफी के अधिक सवन का संकेत हो सकता है। असल में कैफीन की अधिक मात्रा कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाता है और चूंकि कोर्टिसोल एक स्ट्रेस हॉर्मोन है। ऐसे में आप जितना अधिक कैफीन लेते हैं आपका तनाव भी उतना ही बढ़ता जाता है।*हड्डियों की कमजोरी*चाय-कॉफी का बहुत अधिक सेवन हड्डियों के लिए भी नुकसानदेह होता है। दरअसल, कैफीन की अधिक मात्रा से शरीर में कैल्शियम की कमी होता है, जिससे सीधे तौर पर हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको कमर या पीठ दर्द की लगातार शिकायत रहती है तो इससे बचने के लिए चाय-कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुधारू पशुओं को क्या खिलाएं जिससे दूध और बढ़ जाए, सूखी गाय-भैंसों का आहार भी जान लें…
    Next Article सावधान,पाला पड़ने पर किसान ये काम बिल्कुल न करें, फसलों पर लग सकते हैं कई रोग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?