सूरज साहू
पथरिया, 24 मार्च। वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया में अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की शुरुवात पुलिस प्रशासन ने छात्रों को कानून के प्रति जागरुक करके किया। महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस प्रशासन व यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से इस बार अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की अभियान का कार्यक्रम शुरू किया गया है।
छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस उप अधीक्षक साधना सिंह ने छात्रो को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया, की यह ऐप की राज्य में महिलाओं एवं छात्रों के सुरक्षा को सुनिश्चित करने के हेतु पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है।जिसमें संकट के समय महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है, साथ ही पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधो की रोकथाम के प्रति छात्रों को जागरुक किया गया।

अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक साधना सिंह,एसआई सीता साहू, एसआई सारदा सिंह, प्राचार्य डॉ आई पी गुप्ता, डॉ जी एस ध्रुवे, डॉ यू एस श्रीवास्तव, डॉ श्रीमति के जे श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार, श्री डी के पांडेय, सुश्री सत्या कुर्रे, सुश्री स्वाति सिंह, श्री योगेश कुमार तथा महाविधालय के समस्त छात्राए उपस्थित रहे ।