मध्य प्रदेश :-बैतूल में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों की मारपीट के बाद 17 साल की युवती कुएं में कूद गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने युवती को कुंए से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे दो लड़को को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामला बोरदेही थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव का है. यहां मंगलवार को कार में सवार होकर पांच लोग पहुंचे थे. इनके पास चाकू और लट्ठ थे. पांच लड़कों में से दो लड़के 17 साल की युवती के घर में घुस गया. इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की. युवती लड़कों की मारपीट से बचने के लिए घर से बाहर भाग गई. इस दौरान घर के बाहर खड़े तीन…