Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में पंजाब से चावल की सप्लाई ठप, मगर इस वजह से कम हुई चावल की कीमत……
    News

    किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में पंजाब से चावल की सप्लाई ठप, मगर इस वजह से कम हुई चावल की कीमत……

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किसान आंदोलन के कारण पंजाब से चावल की सप्लाई प्रभावितइससे दिल्ली में कारोबारियों से लेकर मजदूर काफी परेशान हैंकारोबारियों को हर हफ्ते देनी होगी स्टॉक की पूरी जानकारी

    नई दिल्ली: किसान आंदोलन के चलते अब दिल्ली में पंजाब से चावल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है, जिसकी वजह से बाजारों में लोडिंग-अनलोडिंग प्रभावित हो गई है। कारोबारी से लेकर मजदूर सब परेशान हैं। उधर, केंद्र सरकार ने चावल कारोबारियों को अब हर हफ्ते स्टॉक की जानकारी देने के लिए निर्देश दिया है। आरोप है कि सरकार के इस फैसले से चावल कारोबारी और किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। नया बाजार के चावल कारोबारी सचिन शर्मा ने बताया कि शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से पंजाब से चावल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। न तो माल आ रहा है और न ही ग्राहक आ रहे हैं।

    जबकि नया बाजार से हर रोज 2000 टन चावल की सप्लाई होती है, लेकिन अब महज 20 प्रतिशत की सप्लाई हो पा रही है। लोडिंग-अनलोडिंग लगभग ठप है, जिससे मजदूर परेशान हैं।उधर, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से 2 फरवरी को एक निर्देश जारी किया गया है, जिसमें टूटा चावल, गैर बासमती चावल, सफेद चावल, बासमती चावल और सेला चावल के थोक या फिर खुदरा विक्रेताओं को अब हर हफ्ते चावल के स्टॉक की जानकारी देनी होगी। इसके लिए सभी व्यापारियों को अपने साप्ताहिक स्टॉक की जानकारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल https://evegoils.nic.in/rice/login.html* पर प्रत्येक शुक्रवार को देना अनिवार्य कर दिया गया है।

    क्यों कम हुई चावल की कीमतचावल कारोबारी रवि अग्रवाल ने बताया कि लाल सागर में बढ़ रहे खतरे के चलते पहले ही चावल का कारोबार मंदा चल रहा है। 15 दिन में चावल के दाम में प्रति किलो 10 रुपये की गिरावट आई है। इसी बीच सरकार ने स्टॉक की जानकारी के लिए निर्देश जारी किया है, जिससे चावल कारोबारी चिंतित हैं। रवि का आरोप है कि सरकार का यह फैसला गलत है, जिससे चावल कारोबारी से ज्यादा किसानों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। सरकार को इस फैसले के बारे में दोबारा सोचने की जरूरत है, क्योंकि पिछले तीन दिनों से चावल कारोबारी काफी परेशान हैं। हर कोई अपना स्टॉक जल्दी तेजी से खत्म करना चाह रहा है, जिससे चावल के रेट में करीब 5 रुपये की गिरावट आई है।

    जानकारों की मानें तो 2 फरवरी को सरकार द्वारा स्टॉक की जानकारी देने के फैसले के बाद से चावल के दाम कम होने लगे हैं। व्यापारियों के मुताबिक, फैसले के करीब दस दिन के अंदर ही 5 से 8 रुपये प्रति किलो चावल के दाम में गिरावट आई है।

    Post Views: 0

    Due to farmer agitation Hindi khabar Hindi news hindinews india supply of rice from Punjab stopped in Delhi Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरखें सावधानी,इन वजहों से हो सकता है सर्वाइकल कैंसर……
    Next Article 50 फीट ऊंचे पिरामिड के साथ मिला हजार साल पुराना माया सभ्यता का खोया हुआ शहर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?