Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में देखने को मिल रहा उछाल, बढ़ सकती है महंगाई दर……
    News

    मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में देखने को मिल रहा उछाल, बढ़ सकती है महंगाई दर……

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. भारत में जुलाई में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) दर घटकर 4 फीसदी से नीचे आ गई है. यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के टार्गेट से कम है. लेकिन ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. दुनियाभर में तनाव बढ़ रहा है और इसका असर भारतीय बाजारों पर भी जल्द ही दिख सकता है. मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ने से पिछले 5 दिनों में तेल की कीमतों में आग लगी हुई है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार गया तो भारत का महंगाई से राहत का जश्न जल्द ही खत्म हो सकता है.

    एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने कहा कि बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते ब्रेंट क्रूड शुरूआती तौर पर 83-88 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है. अगर ये टेंशन ऐसे ही बढ़ता रहा तो इसकी कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. दूसरी ओर अगर टेंशन कम होता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और ब्रेंट क्रूड को 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास सपोर्ट मिल सकता है. ऐसा होने पर बाजार का ध्यान फिर से सप्लाई-डिमांड पर फोकस हो जाएगा.तेल की कीमतों में इजाफे से बढ़ सकती है महंगाईसचदेवा ने बताया कि तेल की कीमतों में अगर 10 डॉलर का भी इजाफा होता है तो घरेलू महंगाई दर 0.4 फीसदी तक बढ़ सकती है. देश के कुल आयात में लगभग 25 फीसदी हिस्सेदारी कच्चे तेल की है

    . कच्चे तेल पर हमारी इतनी निर्भरता का मतलब है कि अगर तेल महंगा होगा तो कई इंडस्ट्री में लागत बढ़ेगी और अंततः महंगाई दर ऊपर जाएगी.

    भारत के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में अभी फ्यूल और बिजली का वेटेज 6.84 फीसदी है, जबकि खाने-पीने की चीजों का दबदबा 45.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ है. जुलाई में भारत की महंगाई दर 5 साल के निचले स्तर 3.54 फीसदी पर पहुंच गई, लेकिन इसके बावजूद सचदेवा ने चेतावनी दी कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी महंगाई की दिशा को बिगाड़ सकती है.100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है क्रूड ऑयल की कीमतेंएचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने भी कहा कि शॉर्ट टर्म में क्रूड ऑयल की कीमतें 77 डॉलर से 88-92 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकती हैं.

    Post Views: 555

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleथाईलैंड के प्रधानमंत्री को थाईलैंड कोर्ट ने पद से हटाया, देश में मची राजनीतिक उथल-पुथल..…..
    Next Article अगर आप फर्जी कॉल से परेशान है तो जल्द ही मिलेगी इस झंझट से मुक्ति……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने किया मैनपाट महोत्सव का उद्घाटन, 109 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन…

    February 14, 2026

    कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला ये…

    February 14, 2026

    मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित…

    February 14, 2026

    कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, ट्रक में जा घुसी थी गाड़ी…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने किया मैनपाट महोत्सव का उद्घाटन, 109 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन…
    • कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला ये…
    • मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत नयापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर आयोजित…
    • कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, ट्रक में जा घुसी थी गाड़ी…
    • एक झटके में गायब हुए WhatsApp-YouTube-Instagram, डिजिटल दुनिया में मचा हड़कंप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?