
रिपोर्ट रमाकांत सोनी रीवा__मऊगंज
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर ग्राम पंचायतों व ग्रामीण अंचलों दूरदराज क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए जहां अति महत्वकांक्षी नल जल योजना चलाई जा रही वही रीवा जिले के मऊगंज में ऐसी दर्जनों ग्राम पंचायतें हैं जहां सब के सब हैंडपंप सूख चुके हैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंड पंप नहीं सुधारा गया जनता परेशान हैं विभाग के कार्यपालन यंत्री मऊगंज कार्यालय में उपस्थित न रहकर जिले से ही कार्य संचालन संचालित करते है मऊगंज के कार्यालय अन्तर्गत केई ग्राम पंचायतें जहां पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्तर की कमी होने से सारे हैंडपंप पानी की जगह हवा दे रहे हैं वही विभाग कुंभकरणी नींद में जनहित की परवाह किए बिना आंख मूंद कर मनमानी तरीके से सरकार की योजनाओं को दरकिनार कर जिले में बैठकर चलाई जा रही पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो कार्यालय से नजदीकी क्षेत्र बरयाकला, उमरी, भाठी सेंगर, देवरी, बरहटा, पकरा, अमोखर, रकरी, नरैनी, उधवपुरवा, मुदरिया, जैसे दर्जनों ग्राम पंचायतें की जनता पानी की समस्या से जूझ रही।
*धरातल से गायब हुई नल जल योजना, सिर्फ कागजी फाइलों तक सीमित*
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मऊगंज द्वारा कई वर्षों से नल जल योजना कागजों में चलाई जा रही जहां कई ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के माध्यम से हैंडपंप उत्खनन करके मोटर डालकर पीने की पानी की व्यवस्था बनाई गई सरकार का मूल उद्देश्य घर-घर तक पहुंचे पीने का पानी वहीं ज्यादातर ग्राम पंचायतों में हैंडपंप के साथ मोटर कनेक्शन गायब है विभागीय बिचौलियों द्वारा मोटर कनेक्शन पाइप का कहीं पता नहीं औने पौने रेट पर बाजार में बेच दी गई कई बार इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई किंतु कार्यपालन यंत्री के संरक्षण में सरकार द्वारा चलाई गई योजना ग्रामीण स्तर तक नहीं पहुंच सकी एवं पानी व्यवस्था के लिए दिए गए उपकरण भी गायब हैं ग्रामीण स्तर में भारी जल संकट की समस्या बनी हुई है।