कृष्णा दास महंत
कोरबा, 26 नवंबर। कोरबा जिले के सुदूर वनांचल बीहड़ जंगल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के राजस्व ग्राम जाताडांड़ में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के पास हैंडपंप को बिगडे लगभग 5 महीने बीत चुका है जिससे 40 बच्चों को पीने के लिए पानी और रसोईघर संचलित करने में भारी परेशानी झेल रहे है।
बच्चों को पेयजल की समस्या को ध्यान रखते हुए पंचायत को सुचित किया गया, जिससे कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रहा है, और न हीं p.h.e विभाग वाले भी हैंडपंप का मरम्मत करने नहीं आये हैं। हमारे देश के भविष्य को ऐसी परेशानी न हो प्रशासन जल्द संज्ञान ले।