कोई उम्मीद आंसू बहाता दिखा तो कहीं उम्मीदवारों ने गर्मजोशी से अपना रसूख दिखाया। इतना ही नहीं कहीं नेता एक दूसरे से गले भी मिलते दिखे। राजस्थान में 25 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जिससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण बनाने में जुटे हैं।वैसे तो तमाम पार्टियां चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है। दूसरी ओर पाली जिले की वाली विधानसभा में एक रैली के दौरान वसुंधार राजे के सामने मंच पर अनोखा दृश्य सामने आया। दृश्य ऐसा की वसुंधरा राजे लोगों से कुछ खास अपील करने लगी।वसुंधरा के सामने लगने लगे मोदी-मोदी के नारेराजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाली विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करने के लिए उठी तो एक रोचक दृश्य सामने आया।
राजे जैसे ही संबोधन देने लगीं तो सामने खड़ी आम लोगों की भीड़ से मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे।इतना नहीं नहीं कुछ देर तक नारे गूंजते रहे, जिसके बाद चुप रहने का इशारा किया। इस दौरान वो मुस्कुराती हुई भी दिखी, जिसके बाद बोलने लगीं पर नारे लगाने वाले चुप नही हुए तो राजे बोलीं- ओ भाई ये सब बाद में करना।बताते चले कि इस बार कुछ राजनीतिक पंडितों को मुताबिक, वसुंधरा राजे और केंद्रीय नेतृत्व में तालमेल ठीक नहीं चल रहा है, जिससे सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वसुंधरा राजे ने तीन दिन पहले एक मंच पर राजनीति से सन्यास तक लेने का जिक्र किया था। इसके अगले दिन वो अपने बयान से पलट गईं।
