
धनबाद: झारखंड का कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद जिले के निरसा में एक बार फिर दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां अवैध खनन के दौरान जमीन 50 फुट धंस गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।खबरों के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डूमरीजोड़ में अवैध उत्खनन के दौरान लगभग 50 से 100 मीटर गहरा भू-धंसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन धंसने से कम से कम 12 मजदूर अंदर दब गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार अवैध उत्खनन की जानकारी जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार को दी जा चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हादसा होने के बाद प्रशासनिक हलके में अफरातफरी मच गई है।धनबाद के डीसी ने कहा है कि ईसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन यह पता लगा रहा है कि उत्खनन के समय वहां कितने लोह थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है।