Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑपरेशन सिंदूर के वक्त 10 साल के लड़के ने ऐसे की थी सैनिकों की मदद, अब सेना उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च…
    समाचार

    ऑपरेशन सिंदूर के वक्त 10 साल के लड़के ने ऐसे की थी सैनिकों की मदद, अब सेना उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पंजाब के फिरोजपुर जिले के तारा वाली गांव में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को चाय, दूध और लस्सी पहुंचाने वाले 10 साल के शवन सिंह (स्वर्ण सिंह) की बहादुरी और सेवा भाव को भारतीय सेना ने सराहा है. लिहाजा सेना ने ऐलान किया है कि वह अब 10 साल के शवन की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाएगी.

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक सेना की गोल्डन ऐरो डिवीजन ने साहसी शवन सिंह के समर्पण और जज्बे की सराहना करते हुए उसकी शिक्षा का पूरा ज़िम्मा लेने का निर्णय लिया है. शनिवार को फिरोज़पुर कैंटोनमेंट में आयोजित एक सम्मान समारोह में वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शिवन को सम्मानित भी किया.

    घटना उस समय की है, जब 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए थे.इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया और गोलाबारी शुरू कर दी थी.

    शवन की सेवा ने जीता सैनिकों का दिल।

    इसी दौरान शवन सिंह, जो कि फिरोजपुर के ममदोट इलाके के तारा वाली गांव का रहने वाला है और चौथी कक्षा में पढ़ता है, खुद ही सैनिकों के लिए पानी, बर्फ, चाय, दूध और लस्सी लेकर पहुंचा था. गोलियों की आवाज़ों और तनावपूर्ण माहौल के बीच उसकी निर्भीक सेवा भावना ने सेना के जवानों का दिल जीत लिया.

    फौजी बनना चाहता है शवन सिंह

    शिवन ने कहा था कि मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं. मुझे देश की सेवा करनी है. उसके पिता ने भी गर्व से कहा था कि बेटे ने बिना किसी के कहे खुद से सैनिकों को राशन पहुंचाया और सैनिक भी उसे बहुत प्यार करने लगे. तारा वाली गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 2 किलोमीटर दूर है. वहीं, सेना ने शिवन की इस कहानी को देश के निस्वार्थ नायकों की मिसाल बताया है, जो बिना किसी उम्मीद के देश की सेवा करते हैं और जिनकी सराहना जरूरी है.

    क्यों हुआ था ऑपरेशन सिंदूर?

    बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके तहत जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित ठिकाने और लश्कर-ए-तैयबा के मुरिदके स्थित ठिकानों पर हमले किए गए थे.

    Post Views: 780

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुकन्या समृद्धि आपकी बेटी को 69 लाख नहीं देगी बड़ी रकम का तोड़ा भ्रम, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी…
    Next Article CG: पूर्व कुलपति को एक साथ सैलरी और पेंशन लेना पड़ा ‘महंगा’, अब लौटाने होंगे 54 लाख रुपये
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…

    March 10, 2026

    इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    • इस फिल्म के रिलीज से पहले ही 3100 रुपये तक दे रहे लोग, पेड प्रीव्यू देखने उमड़ी भीड़…
    • अगर आपका कार खरीदने का है प्लान थोड़ा रुकिए जल्द आ रही हैं Creta और Fronx जैसी कारों के हाइब्रिड अवतार, माइलेज सुन उड़ जाएंगे होश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?