मध्य प्रदेश:- उज्जैन अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बहू को हिम्मत देने के लिए सास ने शिव भजन गाया। भजन के दौरान बहू ने बेटे को जन्म दिया। महिला की डिलीवरी 27 मार्च को हुई। ऑपरेशन थिएटर में जब डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे थे तो सास ने बहू के लिए भजन गाया
सास ने बहु को दी हिम्मत-
शिव की नगरी उज्जैन में महिला को डिलेवरी के दौरान हिम्मत बांधने के लिए सास द्वारा डिलेवरी रूम में भजन गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिंधी कालोनी स्थित निजी अस्पताल की बताई जा रही है। डिलीवरी कराने वाली टीम का कहना है कि पहला बच्चा है, जो अपनी दादी से शिव भजन सुनकर पैदा हुआ है। भजन से हम भी रिलेक्स फील कर रहे थे।
प्रीति दीक्षित मंछामन कॉलोनी में रहने वाली एक सिंगर हैं। वे जेके हॉस्पिटल में स्पेशल परमिशन लेकर बहू की डिलीवरी दौरान ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहीं। बहू उपासना घबराई हुई थी। ऐसे में उन्होंने शिव भजन गाकर पॉजिटिव एनर्जी दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हमें बच्चे की दादी ने कहा था कि 27 मार्च को सुबह 11 बजे बच्चे की डिलीवरी करना है। उन्होंने साथ में आने की रिक्वेस्ट की।
बहू की जुबानी सास की कहानी-
प्रीति जी ने बताया कि सात साल पहले छोटे बेटे सौरभ दीक्षित ने होली के दो दिन बाद भाईदूज के दिन सुसाइड कर लिया था। उसका पेपर बिगड़ गया था। बच्चे के जन्म का समय आया तो हमने डॉक्टर से इसी दिन और समय का रिक्वेस्ट किया। बस चाहते थे कि लड़का हो जाए, ताकि पोते के रूप में मुझे मेरा बेटा मिल जाये।
