कोलकाता। कल देश भर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान कई जगहों में हादसे हो गए। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में अचानक जल का स्तर बढ़ गया। अचानक आई इस बाढ़ में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बतायाहै कि ये घटना बुधवार शाम जलपाईगुड़ी जिले के मल नदी की है। जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है।