Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » AI के जरिए घर बैठे ऐसे कमाएं पैसे, ये रही फ्री टूल्स की लिस्ट और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड…
    समाचार

    AI के जरिए घर बैठे ऐसे कमाएं पैसे, ये रही फ्री टूल्स की लिस्ट और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड…

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नया दौर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) का है और इससे जुड़े ढेरों टूल्स रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। खास बात यह है कि आप इनकी मदद से आसानी से घर बैठे कमाई कर सकते हैं। आप स्टूडेंट हों, फ्रीलांसर हों या फिर पार्ट-टाइम प्रोजेक्ट्स के जरिए कमाई करना चाहते हों, बिना किसी कोडिंग या तकनीकी जानकारी के आप ऐसा कर पाएंगे। हम स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और जरूरी टूल्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

    AI टूल्स के साथ किया जा सकने वाला सबसे आसान काम कंटेंट जेनरेट करने का है। आप इमेज डिजाइन करने से लेकर वीडियो एडिट करने और डाटा एनालिसिस करने जैसे काम कर सकते हैं। यहां तक कि वेबसाइट डिजाइन करना और कोडिंग करना भी इसके साथ संभव हो गया है। आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं कि कौन से फ्री AI टूल्स से कौन से काम किए जा सकते हैं।

    1. कंटेंट लेखन- ChatGPT, Grammarly
    2. इमेज डिजाइन- Canva AI, Leonardo AI
    3. वीडियो एडिटिंग- Runway ML, Pictory
    4. वॉयसओवर- ElevenLabs (फ्री ट्रायल), TTSLabs
    5. कोडिंग/वेबसाइट- GitHub Copilot (फ्री ट्रायल), Replit
    6. डेटा/Excel- ChatGPT, Microsoft Copilot
      इन 5 तरीकों से कर सकते हैं कमाई
      हम पहले ही बता चुके हैं कि आप किन AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे पांच आसान तरीके यहां बताए गए हैं, जिनमें से आप अपने हिसाब से किसी को भी आजमा सकते हैं।

    Freelancing से कमाई करें
    सबसे पहले Fiverr, Upwork, Freelancer जैसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाएं। इसके बाद AI टूल्स से content writing, logo design, या social media post बनाएं। इसके बाद Sample portfolio तैयार करें और गिग्स अपलोड करें। आखिर में आप क्लाइंट्स से बात करके काम करें और कमाई शुरू हो जाएगी। उदाहरण के लिए आप ChatGPT से ब्लॉग, Canva से बैनर और Runway ML से वीडियो बनाकर पूरा पैकेज बना सकते हैं।

    YouTube Automation Channel शुरू करें
    सबसे पहले मोटिवेशन, फैक्ट्स, हेल्थ और AI जैसा एक Niche चुनें। इसके बाद ChatGPT से स्क्रिप्ट लिखें और Pictory/Runway से वीडियो बना सकते हैं। अब ElevenLabs से वॉयसओवर ऐड करें। आखिर में चैनल पर वीडियो अपलोड करें और मॉनेटाइज करें। आप स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से भी कमाई शुरू कर पाएंगे।

    E-books या Courses बेचें
    सबसे पहले ChatGPT से किसी टॉपिक पर E-book या course content तैयार करें और Canva या Google Docs में डिजाइन करें। अपनी ई-बुक या कोर्स को Gumroad, Instamojo या Amazon Kindle पर बेचें। उदाहरण के लिए आप ‘How to Start Freelancing with AI’ जैसी गाइड 99 रुपये में बेच सकते हैं।

    या CapCut से Reel बनाएं। अपनी Reels पर views लाकर ब्रैंड्स से sponsorship पा सकते हैं। अपना कंटेंट Evergreen रखें। जैसे कि AI के बेस्ट फ्री टूल्स, टेक्नोलॉजी टिप्स और जॉब इंटरव्यू ट्रिक्स वगैरह के बारे में बताएं।

    Affiliate Marketing और AI का इस्तेमाल
    पहले ChatGPT से ब्लॉग या सोशल मीडिया पोस्ट लिखें। अब किसी वेबसाइट (जैसे Amazon, Hostinger, Notion) का affiliate लिंक लें और पोस्ट या वीडियो में वह लिंक ऐड करें। जब कोई इस लिंक से प्रोडक्ट खरीदेगा, आपको कमीशन मिलेगा। जैसे कि आप ‘Top 5 Water Coolers’ एक blog या वीडियो में बताकर affiliate लिंक डालें।

    बता दें, सभी तरीकों के लिए आपको लगकर काम करना होगा। इसके लिए आपको किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है और कमाई शुरू की जा सकेगी।

    Post Views: 995

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां पर IMD अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा..
    Next Article कल 1 जून 2025 से बदल जाएगी आपकी लाइफ, ये नए नियम आपकी जेब पर डालेंगे असर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?