न्यूजीलैंड के करमाडेक आईलैंड में गुरुवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 रही। इससे पहले 4 मार्च को भी इसी स्थान पर 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। तब सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी और कोई नुकसान भी नहीं हुआ था। इस भूकंप का केंद्र सतह से 152 किलोमीटर नीचे था।भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर थायूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।