Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दियों में रोज़ खाएं अनार, दिल का दौरा पड़ने की संभावना होगी कम, खून बढ़ेगा, वज़न घटेगा और स्पर्म क्वालिटी भी होगी इंप्रूव…
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में रोज़ खाएं अनार, दिल का दौरा पड़ने की संभावना होगी कम, खून बढ़ेगा, वज़न घटेगा और स्पर्म क्वालिटी भी होगी इंप्रूव…

    By Tv36 HindustanJanuary 11, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दादी-नानी कहती थीं कि अनार खाओ, गाल लाल-लाल हो जाएंगे, और ये सच भी है।अनार के चमकीले लाल दाने खून बढ़ाते हैं। सर्दियों में आने वाला बेहतरीन फल अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार में विटामिन सी, बी-6 ,ई और विटामिन के, फाइबर,आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में अनार के सेवन से एक तरफ जहां मजबूत इम्यूनिटी पाई जा सकती है वही साथ ही खून का बहाव तेज करने की इसकी क्षमता इस मौसम के दौरान ह्रदय स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता को भी कम कर सकती है। इसलिए सर्दियों में अनार का सेवन ज़रूर करना चाहिए। आइए इसके बेहतरीन फायदे जानते हैं।

    स्ट्राॅन्ग इम्यूनिटी

    अनार आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। अनार एंटीबॉडी बनाता है जिससे बीमारियों और अन्य संक्रमणों से लड़ने से मदद मिलती है।

    एनीमिया के खिलाफ कारगर

    अनार के लाल दाने खून बढ़ाते हैं। इसलिए जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है,जो एनीमिया के शिकार हैं उन्हें अनार का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। और बात-बात में थकान-कमजोरी जैसी शिकायतें कम होती हैं।

    दिल के लिए वरदान है अनार

    अनार को दिल के लिए वरदान के समान बताया गया है। रोजाना अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए खतरनाक होता है। अनार बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। और ये तो सभी जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्राल ह्रदय का दुश्मन होता है। अनार खून का बहाव बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कम कर सकता है।

    पाचन दुरुस्त होता है, वजन घटाता है
    फाइबर से भरपूर अनार पाचन को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही यह आंत में जमा गंदगी को निकाल फेंकता है। आंत में अच्छे बैक्टीरिया को प्रोत्साहित करता है। आंतों की सूजन भी दूर करता है। अनार के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। पाचन आसानी से होता है और इस कारण वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

    कैंसर के फैलाव की गति कम करता है अनार

    सर्वप्रथम तो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार फ्री रेडिकल्स से लड़कर कैंसर पैदा करने वाले कारकों को ही कमजोर करता है साथ ही यह कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में भी मददगार है। अनार को आंतों का कैंसर,प्रोस्टेट केंसर, ब्रेस्ट केंसर आदि के प्रसार की गति को कम करने में विशेष रूप से प्रभावी पाया गया है।

    स्किन को रखे जवां

    अनार में मौजूद विटामिन सी स्किन टाइटनिंग के लिए बहुत काम का है। यह कोलेजन को बूस्ट करता है।त्वचा में कसावट बनाए रखता है और जल्दी झुर्रियां नहीं दिखने देता। लंबे समय तक जवां दिखने की आपकी हसरत नियमित रूप से अनार खाने से पूरी हो सकती है। यह कील-मुहांसे कम करने में भी मददगार है।

    मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

    अनार ऑक्सीडेटिव तनाव दूर करता है। शोध से पता चला है कि अनार के सेवन से स्मृति में सुधार होता है। यह अल्जाइमर रोग को ठीक करने में कारगर साबित हुआ है। यह मस्तिष्क की सूजन को भी दूर करता है।

    जोड़ों का दर्द करे दूर

    अनार में एंटी इंफ्लेमेटरी प्राॅपरटीज़ होती हैं जो इंफ्लेमेशन के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द को दूर करने में मददगार हैं।

    प्रजनन क्षमता होती है बेहतर

    अनार पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ाता है जिससे उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक अनार का सेवन करने से पुरुषों की इंफर्टिलिटी में सुधार होता है। अनार शुक्राणुओं की शिथिलता दूर करता है। यही नहीं यह महिलाओं में प्रजनन क्षमता बेहतर करने में भी लाभदायक है। इस तरह यह संतान प्राप्ति की संभावनाएं भी बढ़ाता है।

    Post Views: 0

    blood will increase chances of heart attack will be reduced chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Eat pomegranate daily in winter Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आपको भी वजन घटाने में होती है दिक्कत, तो अपनाएं ऐश्वर्या का ये बेस्‍ट डाइट, एक्ट्रेस ने शो में किया खुलासा…
    Next Article शिवराज भैया ने किया वादा पूरा,रीवा की 4 लाख 10435 महिलाओं के खाते में जारी हुई लाडली बहना योजना की राशि…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार

    July 13, 2025

    कांग्रेस पार्षद पर रेप की FIR हुई दर्ज, महिला ने लगाया आरोप

    July 13, 2025

    CG: पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी, ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त

    July 13, 2025

    CM साय होंगे वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल, भाजपा-कांग्रेस के विधायक दल की बैठक

    July 13, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार
    • कांग्रेस पार्षद पर रेप की FIR हुई दर्ज, महिला ने लगाया आरोप
    • CG: पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी, ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त
    • CM साय होंगे वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल, भाजपा-कांग्रेस के विधायक दल की बैठक
    • एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी ठोकर, हालत गंभीर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?