पपीता पका हो या कच्चा, यह सेहत के लिए काफी अच्छा फल माना जाता है। पपीते हर मौसम में मार्केट में मिलते हैं। इसे खाने के कई फायदे होते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए सुबह पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन-ए जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं,
आइए जानते हैं, उन फूड्स के बारे में, जिन्हें पपीता के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है।
फ्रूट चाटफ्रूट चाट में कई तरह के फल शामिल होते हैं, लेकिन इसमें पपीते के साथ मिक्स कए गए अन्य फलों को खाते हैं, तो आपके पाचन पर असर पड़ता है। दरअसल फलों में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं और इन्हें एक साथ खाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। आपको गैस और सूजन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए पपीते का सेवन अन्य फलों के साथ नहीं करना चाहिए।
ठंडा पानीअगर आप पपीते खाने के ठीक बाद ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और पाचन की समस्या भी हो सकती है। पपीते खाने के बाद गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे पाचन सही रहता है।
डेयरी प्रोडक्ट्सदूध, दही, पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन प्रोटीन को अवशोषित करता है। इसलिए पपीते खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है।अगर आप पपीते के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे गैस, सूजन, या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एसिडिक फूड्सएसिडिक फूड्स जैसे संतरा, अंगूर, नींबू, टमाटर आदी के साथ पपीते खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स या अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
अंडेपपीते खाने के बाद अंडा गलती से भी न खाएं। दोनों को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या अपच, मतली, कब्ज और उल्टी आदि से परेशान हो सकते हैं।
