नई दिल्ली:– आज ज्यादातर परिवारों में सुबह के नाश्ते में लोग ब्रेड से बने टोस्ट या सैंडविच खाना पसंद करते हैं। ये दोनों ही चीजें खाने में टेस्टी होने के साथ जल्दी बनकर भी तैयार हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोज सुबह खाली पेट ब्रेड का सेवन आपको बीमार बना सकता है।
जी हां, ब्रेड में हाई कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाकर व्यक्ति के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना नाश्ते में खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को होते हैं क्या नुकसान।
खाली पेट ब्रेड खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान :
डायबिटीज की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह खाली पेट ब्रेड का सेवन करने से डायबिटीज के खतरा बढ़ा सकता है। बता दें, वहीं जो लोग पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए यह और भी खतरनाक हो सकता है। दरअसल इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और सफेद ब्रेड तेजी से पचकर ग्लूकोज में बदल जाता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है।
मोटापा बढ़ सकता है
सुबह खाली पेट ब्रेड का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं तो खाली पेट ब्रेड का सेवन करने से परहेज करें, इसमें मौजूद हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वजन को बढ़ा सकते हैं।
कब्ज की समस्या
एक्सपर्ट्स बताते है कि,सुबह खाली पेट ब्रेड का सेवन करने से कब्ज की समस्या होने लगती है। क्योंकि, ब्रेड मैदा से बनी होती है जो पेट को सूखा देती है। जिससे कब्ज की समस्या होने लगती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान है तो ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए।
गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं
आपको बता दें, इसके अलावा आपको गैस,अपच या एसिडिटी जैसी कोई गैस्ट्रिक समस्या पहले से ही है तो खाली पेट ब्रेड खाने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ब्रेड का खाली पेट सेवन करने से आपकी एसिडिटी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
