क्वाटो, 30 नवंबर। दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर शहर सीमाओं पर कई उपाय किये जा रहे हैं। नए कोविड स्वरूप ओमीक्रान से बचाव पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने यह जानकारी दी।
श्री लासो ने ट्वीट कर कहा, “दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, जिम्बाब्वे,बोत्सवाना, इस्वातिनि, मोजाम्बिक और मिस्र देशों से आने वाले नागरिकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि अन्य देशों से आने वाले नागरिकों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र और निगेटिव पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट दिखाना जरुरी होगा। कोरोना वायरस ( कोविड-19) संक्रमण के संदेह पर नागरिकों का परीक्षण किया जाएगा अगर वह पॉजिटिव पाया गया उसे आइसोलेट किया जाएगा।
इसके अलावा, अब केवल टीकाकरण करा चुके नागरिकों को ही बार, रेस्टोरेंट, थिएटर, सिनेमा, शॉपिग केन्द्रों में प्रवेश की अनुमति दी होगी।