नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निर्देशालय ने बाईनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पीएमएलए,2002 कानून के तहत 22.82 करोड़ रुपये के 150.22 बिटकॉइन को फ्रीज कर दिया है।
ईडी ने यह कार्रवाई एक तलाशी अभियान के बाद की है।ईडी ने यह अभियान मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन ई-नगेट्स से संबंधित जांच के मामले में किया है। इस मामले में पिछले साल फरवरी 2021 में एफआईआर दर्ज हुई था।