रायपुर। टीम ने उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची है. आपको बता दें कि गोपाल मोदी वर्तमान में बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं.
कौन है बीजेपी के गोपाल मोदी ?
गोपाल मोदी बीजेपी के वर्तमान में जिला कोषाध्यक्ष हैं। इसके अलावा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। कोरबा शहर में गोपाल मोदी पेट्रोल पंप और चित्रा टॉकीज के मालिक हैं। चार राइस मिल के मालिक हैं। राजनीतिक पकड़ भी अच्छी है विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी भी किए थे। पूर्व गृहमंत्री और रामपुर विधायक ननकी राम कंवर के काफी करीबी माने जाते हैं। कुछ साल पहले लोकल केबल नेटवर्क के पार्टनर रह चुके हैं।
दुर्ग में भी ईडी की रेड
इसके अलावा ईडी की टीम ने दुर्ग में राइस मिलर कैलाश रूंगटा और सुंदर नगर निवासी चावल व्यापारी सुरेश कुकरेजा के आवास पर भी छापेमारी की है. तीन दिन पहले भी टीम ने सुरेश कुकरेजा समेत 5 कारोबारियों के आवास पर कार्रवाई की थी.
इसके अलावा ईडी ने महासमुंद के राइल मिलर पारस चोपड़ा के ठिकाने पर भी छापेमारी की है. पारस चोपड़ा के घर पर ईडी पहले ही छापेमारी कर चुकी है.
