Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सस्ता हो सकता है खाने का तेल,सोयाबीन और मूंगफली समेत इन तेलों में आई गिरावट…
    समाचार

    सस्ता हो सकता है खाने का तेल,सोयाबीन और मूंगफली समेत इन तेलों में आई गिरावट…

    By Tv 36 HindustanJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आने वाले दिनों में संभावना जताई जा रही है कि खाने के तेल में गिरावट हो सकती है। दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को तेल-तिलहन कीमतों में मिला-जुला रुख दिखाई दिया। सोयाबीन तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में जहां सुधार आया वहीं सोयाबीन डीगम (आयातित तेल) में गिरावट आई। सरसों, मूंगफली तेल- तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

    बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि नये साल की छुट्टियों के बाद वैश्विक बाजार पूरी तरह खुले नहीं हैं। मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज रात में खुलेगा तभी कारोबार के रुख के बारे में स्पष्टता होगी। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें मजबूत रहीं। डीआयल्ड-केक की स्थानीय मांग होने से सोयाबीन तिलहन (सोयाबीन दाना एवं लूज) की कीमतें मजबूत बंद हुई।।

    सूत्रों ने कहा कि आयात भाव सस्ता होने के कारण सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट आई। आमतौर पर बाजार में मांग फिलहाल कम है। उन्होंने कहा कि सस्ते तेल की कीमतों का खाद्य तेलों पर दबाव होने के बावजूद जाड़े में स्थानीय हल्के तेलों की मांग होने से सरसों, मूंगफली तेल- तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल और बिनौला तेल के भाव अपरिवर्तित रहे।

    तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

    • सरसों तिलहन – 6,985-7,035 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
    • मूंगफली – 6,535-6,595 रुपये प्रति क्विंटल।
    • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
    • मूंगफली रिफाइंड तेल 2,460-2,725 रुपये प्रति टिन।
    • सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सरसों पक्की घानी- 2,125-2,255 रुपये प्रति टिन।
    • सरसों कच्ची घानी- 2,185-2,310 रुपये प्रति टिन।
    • तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल।
    • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
    • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल।
    • पामोलिन एक्स- कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन दाना – 5,700-5,800 रुपये प्रति क्विंटल।
    • सोयाबीन लूज- 5,445-5,465 रुपये प्रति क्विंटल।
    • मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
    Post Views: 0

    Edible oil may become cheaper Hindi news india the fall in these oils including soybean and groundnut... Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपरंपरा को जिंदा रखने ढाई किलो से ज्यादा तिल का तेल पी गई महिला
    Next Article गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के अकांउट में सीएम भूपेश बघेल ने 7 करोड़ 5 लाख ट्रांसफर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एआई और मीम के इस अजीब ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम इंस्टाग्राम पर सब्ज़ियां बनीं ‘डॉक्टर’, दे रहीं मोटापा और गोरेपन के नुस्खे! वहीं छोले-भटूरे की जोड़ी पहुंची इंटरनेट की अदालत में, बेवफाई का मुकदमा शुरू…

    March 11, 2026

    जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…

    March 11, 2026

    अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…

    March 11, 2026

    इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एआई और मीम के इस अजीब ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम इंस्टाग्राम पर सब्ज़ियां बनीं ‘डॉक्टर’, दे रहीं मोटापा और गोरेपन के नुस्खे! वहीं छोले-भटूरे की जोड़ी पहुंची इंटरनेट की अदालत में, बेवफाई का मुकदमा शुरू…
    • जबरन धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में कितना सख्त होने वाला है कानून नए बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी…
    • अब गधे भी आपको बना सकते हैं करोड़पति, सरकार दे रही इतने लाख की मदद, जानें इस बिजनेस का पूरा ब्लूप्रिंट…
    • इतने साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज…
    • आज विधानसभा में उठेंगे बड़े मुद्दे, आयुष्मान कार्ड से लेकर रासायनिक कचरे तक चर्चा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?