नई दिल्ली :- भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकियों के किले नेस्तनाबूद कर दिए। भारतीय सेना ने 25 मिनट एयर स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर का खानदान खत्म हो गया। आतंकियों के जनाजे उठ रहे हैं। ताबूत को पाकिस्तान के झंडे में लपेटा गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार (8 मई) को पाकिस्तान से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें….।
पाकिस्तानी झंडे लिपटे हैं ताबूत
भारत ने लाहौर से 30 किमी दूर मुरीदके शहर के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। गुरुवार को यहां मारे गए आतंकियों के जनाजे उठाए गए। मुरीदके में मारे गए आतंकियों को आखिरी विदाई दी गई। ताबूत को पाकिस्तान के झंडे में लपेटा गया है। पाकिस्तानी सेना और पुलिस ने आतंकियों को सलामी दी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया
आतंकियों के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। एक वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
