Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर द्वारा साप्ताहिक समीक्षा का असर, 1 सप्ताह में ही जिले में 201 बंटवारा, 455 अविवादित नामांतरण के प्रकरण का निराकरण
    कोरिया

    कलेक्टर द्वारा साप्ताहिक समीक्षा का असर, 1 सप्ताह में ही जिले में 201 बंटवारा, 455 अविवादित नामांतरण के प्रकरण का निराकरण

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया, 8 मार्च। साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जा रही है। निरन्तर समीक्षा के परिणामस्वरूप 1 सप्ताह के भीतर ही सकारात्मक प्रगति देखने को मिली है। बीते 1 सप्ताह में ही जिले में 201 बंटवारा किये गए हैं और 455 अविवादित नामांतरण के प्रकरण का निराकरण किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को यह प्रगति बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया। ऑनलाइन आंकड़ों के आधार पर जिले में समय सीमा के बाहर डायवर्सन का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा करते हुए समय सीमा से बाहर विवादित नामांतरण के निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    वैक्सीनशन ड्राइव को फिर सक्रिय करने के निर्देश – कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनशन ड्राइव में सक्रियता लाते हुए शेष टीकाकरण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रीकॉशन डोज़ के प्रति भी जागरूक कर टीकाकरण करने कहा। सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में सोनोग्राफी मशीन के शुरुआत की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को सोनोग्राफी की सुविधा का शतप्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दिन एवं समय निर्धारित कर मरीजों को इसकी जानकारी दें और इस व्यवस्था को बनाये रखना भी सुनिश्चित करें।
    शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मनेन्द्रगढ़ में एमएमयू से इलाज, जल्द बैकुंठपुर में भी मिलेगी सुविधा – बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ में भी एमएमयू के ज़रिए इलाज की जानकारी ली। आयुक्त नगरनिगम चिरमिरी ने बताया कि जिले में नगरनिगम चिरमिरी में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक सहज उपलब्ध बनाया गया है। अब नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ में भी एमएमयू के ज़रिए इलाज की सुविधा पहुचेंगी। इसके साथ ही जल्द ही बैकुंठपुर नगरीय निकाय में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा लोगों को मिलेगी।
    एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के त्रुटिरहित क्रियान्वयन के सख्त निर्देश –
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार से जिले में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान का शुभारंभ किया गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को त्रुटिरहित अभियान के क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिये हैं। और सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए जिससे शुद्ध आंकड़े मिल सके।
    इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रगति, गोधन न्याय योजना की प्रगति, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी, राजीव युवा मितान क्लब सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article201 कोबरा बटालियन ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा कैम्प
    Next Article पुलिस अधिकारी ने कार्यालय में ही फंदा लगा कर की आत्महत्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 22, 2026

    सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…

    March 22, 2026

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?