
नई दिल्ली : पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद की खबरें सामने आती हैं। ज्यादातर मामले मारपीट या फिर दहेज प्रताड़ना के होते हैं। इस बार गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत सुन पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। बीमार पति ने अपने पत्नी पर आरोप लगाया है कि महिला अपने पीरियड्स के खून को खाने में मिलाकर खिला रही थी। जिसकी वजह से वह बीमार हो गया है।
शख्स ने कवि नगर थाने में पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं मामले की जांच के लिए पुलिस ने अब चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार शख्स की शादी साल 2015 में हुई थी। दंपती एक बेटा भी है।
दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पत्नी बार-बार सास-ससुर से अलग रहने की जिद करती थी, लेकिन उसक पति अपने माता-पिता को छोड़कर जाने तैयार नहीं हुआ। इससे उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था।
वहीं अब युवक ने कवि नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब वह खाना खाने के बाद बीमार पड़ा तो उसने मेडिकल टेस्ट करवाया। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि संक्रमण की वजह से शरीर में सूजन आ गया।