भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रेलर में रखकर बड़े धूमधाम के साथ विसर्जन के लिए जा रहे टेलर को पीछे से आ रही एक कार ने जबरदस्त ठोकर मार दी हैइस घटना में दो लोगों की मौत हो गई वही 3 लोगों को मामूली चोट आई है भिलाई नगर सेक्टर 6 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब12:30 बजे सेक्टर 6 सेंट्रल एवेन्यू में गणेश विसर्जन का प्रसाद बांट रहेलोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर फरार हो गया ।घटना स्थल सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास हुआ है lभिलाई नगर टी आई राजेश कुमार साहू ने बताया कि सेक्टर 6 पेट्रोल पंप के पास बांके बिहारी संस्कृति मंच के सदस्यों ने गणेश बिठाया था।बीती देर रात 12- 1 बजे के करीब समिति के लोग बप्पा की प्रतिमा को ट्रेलर में रखकर डीजे की धुन में थिरकते हुए विसर्जन के लिए जा रहे थे।
सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास ग्लोब चौक से सेक्टर 9 चौक की तरफ जा रही थी एक कार CG07BF8045गणेश विसर्जन करने जा रहे जत्थे में घुसा दिया।ट्रेलर में पीछे बैठकर कर सेक्टर 6 सड़क 37 निवासी रामा शंकर (30 साल) और नेवई थाने के मरोदा का रहने वाला नीरज वर्मा (37 साल) लोगों को प्रसाद बांट रहे थे।कार जो इसकी चपेट में आ गए सीधे इससे शंकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वही दूसरा घायल युवक नीरज को सुपेला हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
इधर दुर्ग में भी गणेश विसर्जन को लेकर विवाद हो गया इस विवाद में गंजपारा दुर्ग निवासी यश मेहरा ने धारदार वस्तु से एक नाबालिग युवक की हत्या कर दी है कोतवाली पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है l