
आरंग- मोदी सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून को वापस लिये जाने का निर्णय किसानों का ऐतिहासिक जीत है और हमारे किसानों द्वारा निरंतर किये गये विरोध , उनके बलिदान कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष की साल भर की अटूट लडाई का परिणाम है । यह जीत देश के सभी अन्नदाताओं को समर्पित है । सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ किसानों की लगातार और उत्साही लड़ाई से केन्द्र सरकार झुकते हुए तीनों कृषि कानून को निरस्त कर दिया गया । किसानों की इस ऐतिहासिक जीत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 नवम्बर 2021 को किसान विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । किसान विजय दिवस के अवसर पर कैण्डल मार्च कर तीन काले कानून के विरोध में संघर्षरत दिवगत किसानों की आत्मा की शांति के लिए कैण्डल मार्च का आयोजन किया जिसमें आरंग ब्लाक के वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल रहे।