Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जैसी अमर्यादित भाषा रमन सिंह की वैसी कलंकित बोली अजय चंद्राकर की : धनंजय सिंह ठाकुर
    अपराध

    जैसी अमर्यादित भाषा रमन सिंह की वैसी कलंकित बोली अजय चंद्राकर की : धनंजय सिंह ठाकुर

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2021Updated:December 18, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डॉ. रमन सिंह कलेक्टर एसपी को धमकाने के बजाये मतदाता से हाथ जोड़े

    रायपुर/18 दिसंबर 2021। भिलाई एवं बिरगांव नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अजय चंद्राकर के द्वारा कलेक्टर एसपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर नगरीय निकाय चुनाव में दिख रही भाजपा की करारी हार के डर से बौखला गये। रमन सिंह अमर्यादित एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की भाषा लोकतंत्र को कलंकित करने वाली है।

    रमन सिंह चुनावी सभा में एजेंडा रखने के बजाए कलेक्टर एसपी को धमका रहे है। अजय चंद्राकर ने एक दिन कहा था ‘बिरगांव में आने वाला जिन्दा नही जायेगा’ मुस्लिम महिलाओं को बुरका पहनकर मतदान करने नही दिया जायेगा। फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ काट देने की धमकी देना। असल मायने में भाजपा के नेता कलेक्टर, एसपी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आड़ लेकर मतदाताओं को अप्रत्यक्ष रूप से धमका रहे हैं। यह भाषा भारतीय जनता पार्टी की हार की बौखलाहट और उनके नेताओं के गुंडा चरित्र का नमूना है।

    इस प्रदेश में 15 साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा और उसके सरकार में 10 साल तक मंत्री रहा व्यक्ति इतनी अशिष्ट अभद्र शब्दावली का प्रयोग कर रहा है और समूची भाजपा अपने इस अशिष्ट नेता की भाषा पर तालियां बजा रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता इस प्रकार की बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं करती। पूरे देश में भाजपा नेताओं का यही हाल है। भाजपा छत्तीसगढ़ में जनाधार खो चुकी है मतदाताओं ने भाजपा नेताओं के  झूठ अफवाह को अस्वीकार कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र एवं आरोप पत्र को मतदाता तवज्जो नहीं दे रही है।

    नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का हश्र विधानसभा चुनाव की तरह ही होगा। भाजपा के फूल को जनता अब अप्रैल फूल का फूल मान चुकी है यानी भाजपा को धोखेबाज दल मानती है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले भाजपा हार स्वीकार कर चूकी है घुटने टेक दी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल के भ्रष्ट कमीशनखोर रमन भाजपा सरकार का हिसाब-किताब चुकता की है। 15 साल के सत्ता के बाद भाजपा 15 सीट में सिमट गई थी अब 14 सीटों में ठहरी हुई है। पूर्व में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस को 10 में 10 में जीत मिली थी। अभी 10 जिलों के 15 नगरीय निकाय क्षेत्र के चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराएगा भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article15 निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीत रहे – कांग्रेस
    Next Article राशिफल 19 दिसम्बर 2021 : कर्क राशि वालों के लिए मौका अच्छा है घर के किसी बड़े की सलाह से आगे बढे सफलता अवश्य मिलेगी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रत्न शास्त्र बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए…

    December 25, 2025

    हाई कोर्ट का फैसला हाथ पकड़कर ‘आई लव यू’ कहना महिला की मर्यादा का उल्लंघन, आरोपी को एक साल की सजा…

    December 25, 2025

    सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन मुख्यमंत्री देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह…

    December 25, 2025

    भारत में कौन देखता था ‘2 विधान-दो प्रधान’ का सपना, पीएम मोदी ने आखिर क्यों किया इसका जिक्र…

    December 25, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रत्न शास्त्र बेहद शक्तिशाली है ये 2 रत्न, पहनने से जाग जाती है किस्मत, जानें किसे पहनना चाहिए…
    • हाई कोर्ट का फैसला हाथ पकड़कर ‘आई लव यू’ कहना महिला की मर्यादा का उल्लंघन, आरोपी को एक साल की सजा…
    • सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन मुख्यमंत्री देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह…
    • भारत में कौन देखता था ‘2 विधान-दो प्रधान’ का सपना, पीएम मोदी ने आखिर क्यों किया इसका जिक्र…
    • लोक प्रशासन में उत्कृष्टता को मान्यता सीएम साय ने की मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025–26 की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?