
कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। इस बीच राज्य सरकार फिर से पाबंदियां लगाया है। देश की राजधानी दिल्ली में फिर से सख्ती बरती जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाबंदियों का ऐलान किया।
इसी के साथ शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में भी बदलाव हुआ है। नया आदेश के अनुसार अब शराब की दुकानें सिर्फ रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी। इस आदेश के बाद शराब के शौकीनों की भारी भीड़ दुकानों के बाहर उमड़ रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली स्थित गोल बाजार में शराब की दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी। लोगों का कहना है कि ‘दुकानों के समय को सरकार की तरफ से कम कर रात 8 बजे तक किया गया है।
इसलिए न्यू ईयर से पहले यहां लंबी कतार लगी है।’ राजधानी में पहले ही सावधानी के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू लागू है। वहीं, समारोहों में भी सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति है।