Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सो रहे पति पर लोहे के पाइप से हमला कर किया लहूलुहान… बीच बचाव करने आई सास को दी जान से मारने की धमकी…
    अपराध

    सो रहे पति पर लोहे के पाइप से हमला कर किया लहूलुहान… बीच बचाव करने आई सास को दी जान से मारने की धमकी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकंडा में रहने वाली महिला ने सो रहे पति पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पति बेहोश हो गया। इस दौरान महिला की सास ने अपने बेटे पर हो रहे हमले को देख लिया। बीच-बचाव करने पर महिला ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। घायल को उसकी मां ने सिम्स में भर्ती कराया है। इसकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सरकंडा के बंधवापारा में रहने वाली हेमलता श्रीवास गृहणी हैं। उन्होंने अपनी श्ािकायत में बताया कि उनका बेटा राजेश अपनी पत्नी सुनीता और बच्चों के साथ उनके ही घर में अलग रहता है। सोमवार की शाम राजेश काम से लौटकर अपनी मां के कमरे में आकर सो गया। इस दौरान सुनीता पानी लेने के लिए नल के पास आई। अपने पति को सोता हुआ देखकर उसने लोहे के पाइप से पति के सिर में ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इसे देख हेमलता बीच-बचाव करने के लिए आई। इस पर सुनीता ने उन्हें भी मारा।

    साथ ही अपने पति को जान से मारने की बात कहते हुए उसके पेट में वार करना शुरू कर दिया। इस बीच हेमलता ने उसके हाथों से लोहे का पाइप छीन लिया। इसके बाद भी वह पैर से अपने पति को मारते रही। हमले में राजेश बेहोश हो गया। हेमलता ने इसकी जानकारी अपने पति ईश्वर को दी। इसके बाद घायल बेटे को लेकर सिम्स पहुंची। सिम्स में भर्ती कर घायल का उपचार किया जा रहा है। हेमलता की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई घरेलू गैस चूल्हा जप्त कर साफ सफाई रखने दी हिदायत
    Next Article पत्नी मायके गयी तो पति बना हैवान… ग़ुस्से में काट दिए 16 बकरे बकरियों के गर्दन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…

    September 30, 2026

    राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का अयोजन…

    September 30, 2026

    मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
    • नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश से ही बनेगा विकसित प्रदेश मुख्यमंत्री साय…
    • राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का अयोजन…
    • मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित
    • लाफा में नशामुक्ति की शपथ लेकर ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैली…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?