
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है. इस बूथ निर्माण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलामंत्री दृगपाल सिंह उइके ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा के केल्हारी मंडल में बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केल्हारी मंडल के बूथ घोडबंधा, बडकाबहरा, रोकड़ा,महाई, मटुकपुर, मुसरा, बिहारपुर, शिवगढ में दौरा किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की इस अभियान को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलामंत्री दृगपाल सिंह उइके ने बताया कि इस अभियान में 5 या 10 बूथ पर एक शक्ति केंद्र बनाया जाएगा और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक संयोजक, सहसंयोजक नियुक्त किए जाएंगे. जो कि बूथ समितियों की मॉनिटरिंग करेगा। प्रत्येक बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट हेड नीलेश तिवारी