रायपुर : बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट के VIP गेट के पास एक छोटा सा मंच बनाया गया है, जहां जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रायपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
बीजेपी के पूरे कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत के लिए बेताब नजर आ रहे है. इस वक्त रायपुर एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आ रहा है.इन चौंक चौराहों पर होगा जेपी नड्डा का स्वागतराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा.
साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधितमिली जानकारी के अनुसार दोपहर 01:00 बजे जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे.