
कोरबा/सौहाद्रता, स्नेह, प्रेम एवम भाईचारा का पर्व दीवाली बडी धूम धाम से देश भर मे मनाया गया है। इस पर्व को प्रतीकात्मक रूप मे कर्मचारी संगठनों के द्वारा मनाने का प्रचलन बहुत पहले से चली आ रही है। इसी परंपरा को बनाए रखने हेतु शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कोरबा के सभी अनुषांगिक संगठनों के सद्स्यों एवम पदाधिकारियों द्वारा दीवाली मिलन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उक्त कार्यक्रम 17नवम्बर 2021 दिन बुधवार को सायं 4:30 बजे शिक्षक सदन कोरबा में अयोजित है। जिसमें कोरबा जिले में व्याप्त शिक्षकों की समस्या निवारण हेतु विस्तृत रूप रेखा भी तैयार किया जाएगा।आप सभी की सादर उपस्थिति प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक एवम छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी, मोर्चा का संयोजक एवम छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, मोर्चा का महासचिव एवम छ ग शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तरूण सिंह राठौर द्वारा मोर्चा से जुडे सभी सद्स्यों एवम पदाधिकारियों से अपील किया गया है।