Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने दौरा कर फ्लेगशिप योजनाओं का किया अवलोकन जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
    गैजेट

    अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने दौरा कर फ्लेगशिप योजनाओं का किया अवलोकन जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने आज बलौदाबाजार जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का स्थल अवलोकन किया। उन्होंने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र एवं पुरेना खपरी में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में महिला समूहों से चर्चा कर उनके काम-काज की प्रशंसा की। खरतोरा के किसानों ने चर्चा में अब तक धान खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कुकदा, पौंसरी एवं खैरताल में जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन के एमडी एस. प्रकाश, जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने पुरैना खपरी के गौठान में संचालित गतिविधियों का बड़ी दिलचस्पी से अवलोकन किया। उन्होंने यहां महिला समूहों से चर्चा कर उनकी आमदनी, उत्पाद विक्रय आदि की जानकारी ली। गौठान में विभिन्न कार्यों का जिम्मा 7 समूहों ने संभाल रखी है। वर्मी कम्पोस्ट संभालने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले लगभग एक साल में उन्होंने डेढ़ लाख रूपये कमाए हैं। इसके पहले वे केवल अपने घर में घरेलू कार्य ही करती थीं। आमदनी को कोई अतिरिक्त जरिया नहीं थी। इसके अलावा 3 हजार रूपये का फूल, एक हजार रूपये की हल्दी, 5 हजार रूपये की सब्जी, 3 हजार रूपये की मछली और 52 हजार रूपये का कड़कनाथ मुर्गा बेचकर आमदनी अर्जित की हैं।

    गोठान की व्यवस्था से वे काफी खुश हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने महानदी वनिता के नाम से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। उनसे इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ उपाय भी सुझाये। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने पौंसरी, खैरताल एवं कुकुदा में जल-जीवन मिशन के कार्यों का स्थल पर निरीक्षण किया। खैरताल में जानकी बाई कुर्रे एवं संजय साहू के घर में स्थापित नल जल का निरीक्षण किया। अपने सामने में पम्प चलवाकर पानी का प्रेशर, मात्रा और गुणवत्ता आदि को देखा। पौंसरा निवासी किरण वर्मा ने पानी की गुणवत्ता जांच कर दिखाई। गौरतलब है कि पौंसरी में 487 घरों में से 322 एवं खैरताल में सभी 295 घरों में कनेक्शन दिये जा चुके हैं।

    उन्होंने कुछ हितग्राहियों से जल की उपलब्धता एवं आपूर्ति के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली।अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने बलौदाबाजार के जिला पीएचई कार्यालय परिसर में स्थापित जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और काम-काज की जानकारी ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को केन्द्रों पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेर रात तक होता रहा टीकाकरण, निर्धारित लक्ष्य से अधिक 1 लाख 16 हजार 710 लोगों ने लगवाया टीका
    Next Article विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में एफआईआर दर्ज होने का मामला गरमाता जा रहा है जाने आगे क्या हुआ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?