
आज जिले के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल ने रक्षित केंद्र गौरेला पेंड्रा मरवाही में परेड की सलामी ली। रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा और सूबेदार विकास नारंग की अगुआई में जिला पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ परेड का प्रदर्शन किया।

परेड में उत्तम टर्न आउट धारण किये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनाम दिए साथ ही परेड में जवानों के किट और शासकीय वाहनों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को दूर करने निर्देशित किया गया तथा दुरुस्त किट का संधारण करने वाले कर्मचारियों को भी इनाम दिए। इसके उपरांत दरबार लगाकर अधिकारी कर्मचारियों की गुजारिश सुनकर समस्याओं का निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किये।

पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र के सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। साफ सफाई एवं रिकार्ड के रखरखाव हेतु रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किये। निरीक्षण के इस मौके पर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा एवं थाना प्रभारीगण सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
