रायपुर। आज RSS की समन्वय बैठक का अंतिम दिन है। ये बैठक माना स्थित जैन मानस भवन में की जा रही है। आज इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनेगी। स्थापना शताब्दी वर्ष पर आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मुद्दों, अनुषांगिक संगठनों के कामकाजों का ब्यौरा और आगामी रोडमैप पर होगी चर्चा।
संगठन विस्तार के संबंध में रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके सआथ ही आप को बता दें कि, आज दोपहर 12:45 को आरएसएस के द्वारा प्रेस वार्ता होगी। बैठक संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देंगे। डॉ.मनमोहन वैद्य प्रेस वार्ता में बैठक से सम्बंधित जानकारी साझा करेंगे।