बचेली, 24 मार्च। बचेली के माँझीपारा में बड्डे( झाड़ फूक) की बात को लेकर बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी तीजेश को पकड़ने में बचेली पुलिस को सफलता मिली ।
पुलिस से मिली जानकारी के मजताबिक 21 मार्च को प्रार्थी लिंगु कश्यप ने थाना में आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उस दिन रात करीब 8.15 बजे उसके मोहल्ले का तीजेश नाग मेरे घर आकर आंगन में प्रार्थी के पिता मंगतू कश्यप को बोला कि मेरे पिता को जो भी बड्डे (बैगा या झाड़ फूक) किया है, उसको मेरे घर चलकर ठीक कर दो किंतु मंगतू कश्यप बोला कि अभी नही जाऊंगा। जिस पर तीजेश नाग मेरे चाचा को बड्डे करके मार दिया था मेरे पिता को भी मारना चाहता है कहके अपने हाथ मे रखे लोहे के टँगीया से सर में प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयं। घटना की सूचना दन्तेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी व एएसपी राजेन्द्र जायसवाल को दी गई। जिनके द्वारा मामले पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।
आरोपी तीजेश नाग की पतासाजी दौरान उसके होने की सूचना पर गांव पहुंचने पर तीजेश पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ कर अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 2-3 सप्ताह पूर्व आरोपी के चाचा जयराम नाग बीमार था, जिसका मृतक मंगतू कश्यप से बड्डे कराया गया था । जिसके बाद जयराम की तबियत खराब होकर और उसकी मृत्यु हो गई। लगभग 01 सप्ताह पूर्व से आरोपी के पिता को भी तबियत खराब है, जिसको बड्डे कराकर ठीक कराने के लिये दिनांक घटना समय को आरोपी मृतक को बुलाने गया था जो मृतक द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा गुस्से में आकर मृतक के सिर में अपने पास रखी लोहे की टँगिया से मृतक के सर में वार कर हत्या किया। विवेचना दौरान आरोपी तीजेश नाग को 22 मार्च को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
हत्या के उक्त अपराध की विवेचना में पुलिस अनुभाग अधिकारी कर्ण कुमार उइके नेतृत्व में निरीक्षक अमित पाटले, उप निरीक्षक राजीव नाहर, केशव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक सीपी कवर, रामजी कुँवर, आरक्षक प्र. आर.123, आर 87, 366, 827, स.आर. 234 की सराहनीय भूमिका रही।