Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनावी तालमेल दूर की बात, इंडिया गठबंधन की पहली रैली कब होगी, ये भी तय नहीं हो पा रहा….
    शीर्ष आलेख

    चुनावी तालमेल दूर की बात, इंडिया गठबंधन की पहली रैली कब होगी, ये भी तय नहीं हो पा रहा….

    By Tv 36 HindustanOctober 28, 2023Updated:October 28, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।इंडिया गठबंधन में अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू नहीं हो पाई है. वहीं यूपी में कांग्रेस और सपा में नोकझोंक भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने अब सीटों के बंटवारे को लेकर नई डेट जारी कर दी है. हालांकि इससे पहले हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर डेडलाइन 30 अक्टूबर तय की गई थी.

    डेडलाइन तो 30 अक्टूबर की थी. अब इसमें दो ही दिन बचे हैं. अभी तक इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत भी नहीं शुरू हुई है, तो फिर इस मुद्दे पर बातचीत कब शुरू होगी ! सीटों का तालमेल पहले हो जाने पर गठबंधन की पार्टियों को अपने-अपने उम्मीदवार तय करने में आसानी रहेगी. इससे चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल जाएगा. अभी तो हालात ये है कि चुनावी तालमेल छोड़िए इंडिया गठबंधन की पहली रैली कब होगी, ये भी तय नहीं हो पा रहा है.

    मुंबई में गठबंधन की आखिरी बैठक में कई पार्टियों की तरफ से ये मांग की गई थी कि सीटों के तालमेल पर बातचीत में देरी नहीं होनी चाहिए. नीतीश कुमार, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता ये चाहते थे कि 30 अक्टूबर तक कम से कम पहले राउंड की बातचीत हो जानी चाहिए. कांग्रेस ने बेंगलुरु की बैठक में इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी थी, लेकिन इस मामले में अब तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है.विपक्षी एकता की शुरूआत नीतीश कुमार ने ही की थी. कोलकाता से लेकर मुंबई जाकर उन्होंने विपक्ष के नेताओं से अलग अलग बैठकें की थी फिर उनकी पहल पर ही पटना में विपक्षी नेताओं की पहली मीटिंग हुई.

    आपस में जब भी कोई मामला फंसता है, तो नीतीश कुमार संकटमोचक बन जाते हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में जारी घमासान से वे बेहद चिंतित है. उनका पहला एजेंडा इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा है

    नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन में आपसी कलह शुरू हो जाए. जैसा झगड़ा अभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में है. ठीक वही हाल फिर कहीं किसी और पार्टी के साथ ना हो जाए. मध्य प्रदेश में सीटों के तालमेल पर दोनों पार्टियों के बीच कोई फार्मूला नहीं बन पाया. जबकि समाजवादी पार्टी के गठबंधन करने के प्रस्ताव को कांग्रेस ने मान लिया था. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि उन्होंने चार सीटें समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ने का प्रस्ताव कमलनाथ को दिया था.इसके बाद कैसे क्या हुआ, मुझे नहीं पता.

    यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि पांच सीटें देने की बात कमलनाथ ने उन्हें फोन पर बताई थी. लेकिन एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ये कह कर सबको चौंका दिया कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है. विधानसभा चुनावों से इसका कोई लेना देना नहीं है. इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों में दरार आ गई है. नीतीश कुमार और लालू यादव नहीं चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह की नौबत फिर आए.शुरू हुई सपा और कांग्रेस में नोकझोंकइंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अगर एक पिच पर हैं, तो फिर सीटों के बंटवारे पर बातचीत क्यों नहीं शुरू हो पाई !

    आखिर कौन हैं जो ऐसा नहीं चाहता है! मुंबई में इंडिया गठबंधन की मीटिंग में तय हो गया था कि जिस राज्य में जो पार्टी सबसे मजबूत है, गठबंधन का नेतृत्व उसके पास ही रहेगा. ये मांग बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से आई थी. राहुल गांधी इसके लिए तैयार भी हो गए.उन्होंने ये बात अखिलेश यादव को भी बताई. इसके बाद अखिलेश यादव ने अपना होम वर्क भी शुरू कर दिया. उन्होंने लखनऊ में लोकसभा की उन सीटों को लेकर कई बैठकें भी की जहं से समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना है.

    लेकिन फिर कांग्रेस से उनकी अनबन शुरू हो गई. इसके बाद तो बस दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं.इन राज्यों में नहीं है कोई पेंचबिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार है. लेफ्ट पार्टियां भी नीतीश सरकार का समर्थन कर रही है. सीटों के तालमेल को लेकर बिहार में बहुत झंझट नहीं है. झारखंड में भी ऐसे ही हालात हैं, जहं जेएमएम और कांग्रेस की मिली जुली सरकार है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक जैसे राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है.

    इसीलिए यहां सीटों के बंटवारे का कोई मामला नहीं बनता है.गुजरात में भी कोई परेशानी नहीं है. पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीटों का तालमेल होना है. दोनों ही राज्यों के नेता एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हर हाल में गठबंधन में चुनाव लड़ने का मन बना चुका है.

    जहं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक ईंट भी राजनैतिक जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है. कांग्रेस और लेफ्ट भी टीएमसी के खिलाफ कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है. केरल में भी लेफ्ट और कांग्रेस में क्लेश है. महाराष्ट्र में शरद पवार के कारण गठबंधन की गाड़ी ट्रैक पर ही रहेगी. ये भरोसा कांग्रेस के साथ-साथ उद्धव ठाकरे वाली शिव सेना का भी है.विधानसभा चुनाव बाद होगा फैसलानीतीश कुमार के घर जेडीयू के कुछ वरिष्ठ नेता पहुंचे. शाम का समय था. बिहार के मुख्यमंत्री जब भी पटना में रहते हैं तो इस तरह की बैठकी हो ही जाती है. जेडीयू कैंप में इस तरह की मीटिंग को लईया चना भूंजा बैठक कहते हैं.

    इस दौरान राजनीति से लेकर कई तरह के मुद्दों पर चर्चा हो जाती है. ऐसा भी हुआ है कि कई बड़े फैसले नीतीश कुमार ने इसी तरह की बैठकों में किया है. इसमें नीतीश कुमार के कुछ करीबी नेता नियमित रूप से शामिल होते हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा, विजय चौधरी जैसे नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं.इसी बैठकी में सीएम नीतीश ने बताया कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों में सीटों के तालमेल पर बातचीत अभी नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि अब जो भी होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद ही होगा. जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कांग्रेस की तरफ से फोन आया था कि अभी सीटों के बंटवारे पर चर्चा संभव नहीं है. हमारे मुख्यमंत्री चाहते थे कि ये काम अक्टूबर तक हो जाए.

    अब राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद ही पहली साझा रैली पर भी फैसला होगा.कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ-साथ तेलंगाना में भी उनकी सरकार बन सकती है. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा होने पर राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के लिए माहौल बनना शुरू होगा. ऐसे में क्षेत्रीय दलों के साथ सीटों का तालमेल हम अपनी शर्तों पर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी तो बाकी की सुनने को मजबूर हैं, लेकिन आगे सबको हमारी सुननी पड़ेगी.

    Post Views: 0

    CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस साल शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….
    Next Article वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपी पकड़ाए, इसलिए करते थे पत्थर बाजी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?