राजनांदगांव :- राजनांदगांव जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी कब्जा जमाया है.बीजेपी की किरण वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित की गईं हैं. बीजेपी ने जीत के बाद जिला पंचायत से लेकर पार्टी कार्यालय तक जश्न मनाया.आतिशबाजी करते हुए बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया.बीजेपी की किरण वैष्णव अध्यक्ष निर्वाचित हुई है,उन्होंने कांग्रेस की बागी प्रत्याशी विभा साहू को 10-3 के अंतर से शिकस्त दी.संख्या बल के आधार पर बीजेपी जिला पंचायत में एक बड़ी जीत के साथ विजयी हुई.
राजनांदगांव जिला पंचायत में बीजेपी के 10 सदस्य निर्वाचित हुए.वहीं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की हार से पार्टी का खाता नहीं खुल पाया.कांग्रेस के तीन बागी जिला पंचायत में निर्वाचित हुए हैं.पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव के लिए विभा साहू को समर्थन दिया था.कांग्रेस ने विभा साहू को आगे कर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए मुकाबला करने का निर्णय लिया,ऐसे में बीजेपी को वॉकओवर मिलने की उम्मीद थी. चुनाव में किरण वैष्णव ने जीत हासिल की. बीजेपी के सभी निर्वाचित सदस्यों ने वैष्णव के पक्ष में मतदान किया.
आपको बता दें कि लगातार दूसरी बार खुज्जी विधानसभा की बीजेपी समर्थित महिला को जिला पंचायत की सर्वोच्च कुर्सी पर काबिज होने का मौका मिला.पिछले चुनाव में खुज्जी विधानसभा की गीता घासी साहू चुनी गई थी.बहरहाल अध्यक्ष के चुनाव में जीत के साथ बीजेपी ने बाजी मारी है.
बेमेतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद की शपथ : बेमेतरा जिला में नगर पालिका नगर अध्यक्ष पद की गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ . जिसके बाद बेमेतरा नगर पालिका के प्रथम सम्मेलन बैठक आयोजित की गई.जहां प्रथम बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया.जिसमें बीजेपी के अशोक शर्मा और कांग्रेस के रीता पांडेय ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया . जिसमें वरिष्ठ बीजेपी नेता और वार्ड क्रमांक 20 पार्षद के अशोक शर्मा 15 मतों से विजयी हुए. वही प्रतिद्वंदी रीता पांडेय को 7 वोट मिले. गौरतलब है कि 21वार्ड के नगर पालिका में बीजेपी का दबदबा है.जहां अध्यक्ष पद सहित 13 बीजेपी समर्थित पार्षद हैं. कांग्रेस के 7 और 1 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं.
नगर पालिका बेमेतरा में उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा निर्वाचित हुए हैं और शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया है- प्रकाश भारद्वाज, पीठासीन अधिकारी
उपाध्यक्ष और पार्षदों ने की पूजा अर्चना : बीजेपी उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी जगह बीजेपी की सरकार है.बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं पार्टी के निर्देशानुसार आपसी सामंजस्य के साथ प्राथमिकता में रखकर नगर का विकास किया जाएगा. उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. वहीं विधायक दीपेश साहू नगरीय निकाय चुनाव जिला प्रभारी प्रदीप गांधी,जिलाध्यक्ष बीजेपी अजय साहू सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी है. जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा के हृदय स्थल घड़ी चौक पहुंचकर आतिशबाजी की, साथ ही दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की है. इसके बाद विधायक दीपेश साहू के निवास में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अशोक शर्मा का अभिनंदन किया गया.