Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इलेक्ट्रिक कार होंगी सस्ती: गुजरात सरकार ने 5% घटाया रोड टैक्स, मध्य प्रदेश में 40 हजार तक की बचत…
    News

    इलेक्ट्रिक कार होंगी सस्ती: गुजरात सरकार ने 5% घटाया रोड टैक्स, मध्य प्रदेश में 40 हजार तक की बचत…

    By Tv 36 HindustanApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का अच्छा मौका है। गुजरात सरकार ने ईवी पर लगने वाला रोड टैक्स 6 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी कर दिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भी 20 लाख तक की इलेक्ट्रिक कार और ई-स्कूटी पर शत प्रतिशत टैक्स छूट का ऐलान कर चुकी है। सरकार की इस नीति से वाहन खरीदी में 5 हजार से 50 हजार तक की राहत मिलेगी।

    गुजरात सरकार ने 2025-26 के राज्य बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोट टैक्स कटौती की घोषणा की थी। जिसे लेकर गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से घट रही थी। लिहाजा, साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) ने सरकार से टैक्स कम करने की अपील की थी।

    EV खरीदने पर कितनी होगी बचत

    एसजीसीसीआई के अध्यक्ष विजय मेवावाला ने सरकार को बताया कि गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री गत वर्षों की तुलना में काफी काम हो गई है। कर में कटौती जल्द लागू कर दी गई तो मांग में तेजी आ सकती है।

    5% फीसदी कटौती से खरीदारों को काफी राहत मिलेगी। यानी कोई व्यक्ति यदि 20 लाख की इलेक्ट्रिक कार खरीदता है तो उसे सीधा 1 लाख की बचत होगी।

    गुजरात ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणव शाह ने बताया कि रोड टैक्स वाहन की कीमत पर लगता है। इसमें 5% की छूट से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स 3,000 से 4,000 तक सस्ती हो जाएंगी। जबकि, इलेक्ट्रिक कार की कीमतों 50,000 से 150,000 तक की कमी आएगी।

    प्रदूषण नियंत्रण में मिलेगी मदद

    सरकार के इस निर्णय से न सिर्फ बैटरी चालित वाहनों की डिमांड बढ़ेगी। बल्कि, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जागरूक करने की जरूरत है। ताकि, प्रदूषण में कमी और सस्ते परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

    EVs पर टैक्स छूट कब तक मिलेगी

    गुजरात के वित्त मंत्री काणुभाई देसाई ने इसे जनहित और पर्यावरण-संवर्धन निर्णय बताया है। कहा, बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स 5% कम किया गया है। वर्तमान में 6% देना पड़ता था। जिसे घटाकर 1% कर दिया गया है। गुजरात के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हर्ष संघवी ने कहा, यह छूट 2026 तक बरकरार रहेगी। इससे सस्ते ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा मिलेगा।

    Post Views: 1,195

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन कार्ड में जुड़वाना है फैमिली मेंबर का नाम? फॉलो करें ये सिंपल प्रोसेस, काम बनेगा आसान…
    Next Article कुत्ता खरीदने के लिए 200 रु न देने पर मां की हत्या, आरोपी बेटा फरार,जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?