Twitter के नाम से मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट X के सीईओ एलन मस्क ने एक बड़ा बयान दिया है। मस्क का कहना है कि वो Xmail सर्विस को लॉन्च करेंगे। उनका यह बयान Google की पॉपुलर ईमेल सर्विस Gmail के टक्कर में माना जा रहा है। एलन मस्क के Xmail लॉन्च के बयान के बाद जीमेल बंद होने की अफवाह ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि गूगल ने साफ कर दिया है कि जीमेल सर्विस बंद होने की सूचना पूरी तरह से अफवाह है।
क्या है Xmail?रिपोर्ट की मानें, तो Xmail एक ईमेल सर्विस है, जो एक्स ऐप के साथ इंटीग्रेट रहेगी। Xmail ऐप कब लॉन्च होगा? फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
Xmail का ऐलानवैसे तो Xmail सर्विस का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन जब एक्स प्लेटफॉर्म के सेफ्टी इंजीनियर नाथन मैकग्राडी ने Xmail के लॉन्च के बारे में जानकारी मांगी, तो एलन मस्क ने जवाब दिया – its coming. मतलब साफ है कि एलन मस्क जीमेल के खिलाफ यूजर्स को एक ऑप्शन देने की तैयारी में हैं।
आसान नहीं होगी मस्क की राहएलन मस्क के लिए नई ईमेल सर्विस लॉन्च करने की राह आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि Gmail एक पॉपुलर ईमेल सर्विस है, जिसके साल 2024 तक करीब 1.8 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं।Gmail से emails कैसे अनसब्सक्राइब करें, Watch Video1 अगस्त से जीमेल बंदऐसा दावा किया जा रहा था कि Gmail 1 अगस्त 2024 से बंद हो जाएगी ऐसे में जीमेल से ईमेल नहीं भेजा जा सकेगा। हालांकि गूगल ने ऐसी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।
